आहार श्रृंखला
किसी भी प्राकृतिक समुदाय में पाया जाने वाला जीवधारियों का क्रम, जिसके माध्यम से ऊर्जा का स्थानांतरण होता है। पौधों से आरंभ होने वाले इस क्रम में प्रत्येक जीव अपने से पहले वाले जीव पर भोजन या ऊर्जा के लिए निर्भर होता है।
Food web
आहार जाल
किसी पारितंत्र में परस्पर संयोजित विभिन्न समष्टियों के एक - दूसरे के साथ जोड़ने वाली आहार श्रृंखलाओं के शाखन या संयोजन का संकुल।
Forecast
पूर्वानुमान
वर्तमान मौसम संबंधी सूचनाओं के आधार पर भविष्य के मौसम की सूचना देना।
Foreshock
पूर्व कंप
एक अपेक्षाकृत छोटा भूकंम्प जो बड़े भूकंप के कुछ दिन या सप्ताह पहले आता है और उसकी उत्पति बड़े - भूकंप या उसके उद्गमकेंद्र के निकट होती है।
Forest
वन
किसी वृहद् क्षेत्र में स्थित पादप समुदाय जिसमें मुख्यतया
वृक्ष और काष्ठीय वनस्पतियां होती हैं।
Forest management
वन प्रबंधन
किसी विशिष्ट उद्देश्य के लिए वन संसाधनों का प्रबंधन जैसे पर्यावरणीय सुरक्षा, पुनर्सृजन के अवसर की व्यवस्था, इमारती लकड़ी की अधिकतम पैदावार, जल गुणता का रख - रखाव तथा वन्य - प्राणी संरक्षण।
Fossil
जीवाश्म
चट्टानों में पाए जाने वाले अश्मीभूत जीव या पादप अथवा उनका कोई अंश।
Fossil fuel
जीवाश्मी ईंधन
विशिष्ट भौतिक रासायनिक क्रियाओं द्वारा पुरातत्व जैव अवशिष्टों से बना ईंधन।
Fossil fuel plant
जीवाश्मी ईंधन संयंत्र
विद्युत संयंत्र जिसमें ईंधन के रूप में कोयला, तेल व गैस जलाए जाते हैं।
Fossilization
जीवाश्मन
प्राणियों, पादपों तथा जैव पदार्थों का अश्म के रूप में परिवर्तित होने का प्रक्रम।