logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh : Kumhar Ke Vyavasaay Sambandhi Shabd

ढिनकबो
टोकनी से मिट्टी को छानने की क्रिया।

थपा
मिट्टी के बड़े बर्तनों की गोलाई को ठीक करने और बढ़ाने की लकड़ी जिसका एक सिरा कुछ गोल और चपटा होता है ।

थारौ
अला लगाने के लिये बर्तन बिछाई गई कंडे की पंक्ति।

परमावट
पानी में भीगा हुआ कपड़ा जो बर्तनों पर चिकनाई लाने के काम आता है और चकौड़ी में पड़ा रहता है परमावट करना गीले कपड़े से बर्तन को चिकनाना।

परमावर
जो बर्तनों पर चिकनाई लाने के काम आता है और चकौती में पड़ा रहता है।

पाट
दे. चाक।

पिन्डी या पिड़ी
पत्थर की वह चकती जिसे बर्तन गढ़ते समय उनकी गोलाई को ठीक करने के लिये भीतर जमा कर ऊपर से थपा की चोट मारते हैं।

पिरा
बाँस या स्यारू की पतली लकड़ियों से बनी हुई बड़ी टोकन जो कूड़ा करकट इकट्ठा करने और बर्तन ढोने के काम आती है।

पिरिया
पिरा से छोटी टोकनी।

पुतांड़ी
दे. चकौती।


logo