logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh : Kaal Evam Samay Bodhak Shabd

तारो ऊंगे
शुक्रतारे का उदय, जो कि सबेरा होने की सूचना देता है यह तारा ब्रहम मुहर्त में उदय होता है, प्रभात तारा कहा जाता है।

थिगरा बदरा
बादलों के टुकड़ों में टुकडों दिखाई देना।

दुफरिया
12 बजे के बाद और 3 बजे के बीच का समय।

दुफर
दोपहर, मध्याह्न, ग्यारह बजे का समय।

दिखादिखो
भली प्रकार देखने योग्य।

दिन लौटे
तीन बजे के बाद का समय।

दिन बूड़े
सूर्यास्त का समय।

दिन चढ़े
सूर्योदय के बाद का समय लगभग आठ बजे का समय।

दिनऊंगे
सूर्योदय का समय ब्रह्म बेला या उषाकाल कहा जाता है।

दिया बत्ती बेरा
रोशनी होने का समय घरों में दीपक, प्रकाश व उजाला करने का समय।


logo