logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh : Kaal Evam Samay Bodhak Shabd

अंथऊ की बेराँ
जैन लोगों के भोजन का समय।

अथोली जोर
दिन के चार बजे के बाद का समय।

अबेर
विलम्ब, देर होना, सामायिक संयोग के शब्द।

उगार
साफ आसमान दिखायी देना।

उमस
बारिस के पहले हवा के बंद होने से जो गर्मी होती है।

उरइयाँ
शीतकाल के प्रातः काल की धूप।

उरबतियाँ चलवो
इतना पानी बरसना कि मकान की छतों से पानी बह निकले।

कलेऊ की बेरॉ
सूर्योदय के बाद 8 बजे का समय।

कोरो घाम
प्रातः व शाम की धूप जो तेज न हो।

कौर
कुहरा दबना, बादलों के छा जाने से कुछ न दिखायी देना।


logo