logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-V)

Please click here to read PDF file Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-V)

थुरहथ, थुरहथा
वि.
(हिं. थोडा+हाथ)
किफायत करनेवाला।

थुरहथी
वि.
स्त्री.
(हिं. थुरहथ)
छोटे हाथवाली।

थुली
संज्ञा
स्त्री.
(हिं . थूला)
अनाज का दलिया।

थूँक, थूक
संज्ञा
पुं.
(अनु. थू थू)
गाढ़ा खखार।
मुहा.- थूक उछालना— बेकार बकना। थूक लागाकर रखना— कंजूसी से जोड़ जोड़कर रखना। थूक से (थूकी. सत्तू सानना कंजूसी) के मारे बहुत जरा सी चीज से बड़ा काम करने चलना।

थूँकना, थूकना
क्रि. अ.
[हिं. थूक + ना (प्रत्य.)]
मुँह से थूक निकाल कर फेंकना।
मुहा.- किसी (वातु या व्यक्त) पर न थूकना— बहुत घृणा करना। थूकना और चाटना— (१) बात कहना और कहकर मुकर जाना। (२) वस्तु देकर फिर वापस कर लेना।

थूँकना, थूकना
क्रि. स.
[हिं. थूक + ना (प्रत्य.)]
मुँह की वस्तु उगलकर फेंकना।

थूँकना, थूकना
क्रि. स.
[हिं. थूक + ना (प्रत्य.)]
निंदा या बुराई करना, धिक्कारना।
मुहा.- (क्रोध-आदि) थूकना (थूक देना)— गुस्सा दबा लेना या शांत करना।

थू
अव्य.
(अनु.)
थूकने का शब्द।

थू
अव्य.
(अनु.)
घृणा या तिरस्कार सूचक शब्द, छिः।
मुहा.- थू-थू करना— घुणा तिरस्कार प्रकट करना। थू-थू होना— निंदा या तिरस्कार होना।

थूथन, थूथुन
संज्ञा
पुं.
(देश.)
नर पशुऒं का लंबा मुँह। थूथन फुलाना (सुजाना)—नाराज होना।
मुहा.- थूथन फुलाना (सुजाना)— नाराज होना।


logo