Hindi-Kannada-English Trilingual Dictionary (CHD)
Central Hindi Directorate
शब्दकोश के परिचयात्मक पृष्ठों को देखने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें
Please click here to view the introductory pages of the dictionary
छाप
पुं.
प्रभाव, असर।
Kannada: ಪ್ರಭಾವ.
English: effect, influence.
छापना
स.क्रि.
यंत्रों की सहायता से अक्षर, चित्र आदि मुद्रित करना;
Kannada: ಮುದ್ರಿಸು;
English: to print;
छापना
स.क्रि.
पुस्तक, लेख, समाचार पत्र आदि प्रकाशित करना।
Kannada: ಮುದ್ರಿಸಿ ಪ್ರಕಟಗೊಳಿಸು.
English: to publish.
छापा
पुं.
धातु अथवा लकड़ी का वह टुकड़ा जिस पर फूल पत्ती आदि खुदी रहती हैं और जिस पर रंग या स्याही लगाकर उसकी छाप किसी कागज़, कपड़े आदि पर लगाई जाती है;
Kannada: ಅಚ್ಚು, ಟೈಪು, ಸೀಲು;
English: stamp, seal;
छापा
पुं.
उक्त उपकरण की छाप;
Kannada: ಸೀಲಿನ ಗುರುತು;
English: impression, imprint;
छापा
पुं.
अचानक बहुत तेजी से किया गया हमला।
Kannada: ಅಕಸ್ಮಾತ್ತಾಗಿ ಹಾಕಿದ ಮುತ್ತಿಗೆ.
English: raid.
छापाखाना
पुं.
वह जगह जहाँ छपाई का काम हो।
Kannada: ಮುದ್ರಣಾಲಯ.
English: printing press.
छापामार
पुं.
अचानक आक्रमण करनेवाला, छापा मारकर दुश्मन को परेशान करनेवाला।
Kannada: ಸಿದ್ಧತೆಯಿಲ್ಲದ ವೈರಿಗಳನ್ನು ಅನಿರೀಕ್ಷಿತವಾಗಿ ಮುತ್ತುವ ಆಕ್ರಮಣಕಾರ.
English: raider, guerilla.
छापामारी
स्त्री.
छापामार युद्ध।
Kannada: ಅನಿರೀಕ್ಷಿತ ಆಕ್ರಮಣ.
English: guerilla warfare.
छाया
स्त्री.
प्रकाश के अवरोध से उत्पन्न हलका अंधेरा;
Kannada: ನೆರಳು;
English: shade, shadow;
छाया
स्त्री.
प्रकाश का अवरोध करनेवाली वस्तु की परछाई या प्रतिबिम्ब;
Kannada: ಪ್ರತಿಬಿಂಬ;
English: reflection;
छाया
स्त्री.
किसी वस्तु के अनुकरण पर बनी हुई कुछ-कुछ वैसी ही जान पड़नेवाली अनुकृति;
Kannada: ಅನುಕೃತಿ;
English: imitation shape or form, image;
छाया
स्त्री.
सादृश्य;
Kannada: ಸಮಾನತೆ, ಸಾದೃಶ್ಯ;
English: resemblance, likeness;
छाया
स्त्री.
चित्र का अपेक्षाकृत कम प्रकाशवाला अंश जहाँ कुछ कालापन आ गया हो।
Kannada: ಚಿತ್ರದ ಕಪ್ಪು ಭಾಗ.
English: darker part of picture.
छायाचित्र
पुं.
अक्सी तसवीर, फोटो।
Kannada: ಫೋಟೋ, ಛಾಯಾ ಚಿತ್ರ.
English: photo.
छायाचित्रण
पुं.
छाया चित्र उतारने का काम।
Kannada: ಫೋಟೋ ತೆಗೆಯುವಿಕೆ.
English: photography.
छायादान
पुं.
अनिष्ट की शांति के लिए कांसे की कटोरी में घी या तेल भरकर और उसमें अपनी छाया देखकर दक्षिणा सहित दिया जानेवाला एक प्रकार का विशेष दान।
Kannada: ಛಾಯಾದಾನ.
English: offering up one’s shadow, to ward off the influence of evil, by looking at one’s image in a cup of oil or ghee.
छायानाट्य
पुं.
एक प्रकार का नाटक जिसमें पुतलों और पुतलियों को इस प्रकार नचाया और उनसे अभिनय कराया जाता है कि उनकी छाया आगे पर्दे पर पड़ती है।
Kannada: ತೆರೆಯ ಮೇಲೆ ತೋರಿಸುವ ಬೊಂಬೆಯಾಟ.
English: shadow play.
छायावाद
पुं.
एक काव्यगत शैली जिसमें अज्ञेय के प्रति जिज्ञासा और प्राकृतिक विषयों में निराकार भावना व्यक्त की जाती है।
Kannada: ಹಿಂದಿ ಕಾವ್ಯದಲ್ಲಿ ಕಾಣಬರುವ ಒಂದು ಸಿದ್ಧಾಂತ-ಛಾಯಾವಾದ.
English: romantic movement in Hindi poetry
छायावादी
वि.