Hindi-Kannada-English Trilingual Dictionary (CHD)
Central Hindi Directorate
शब्दकोश के परिचयात्मक पृष्ठों को देखने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें
Please click here to view the introductory pages of the dictionary
छिदना
अ.क्रि.
नुकीली वस्तु के धँसने या धँसाए जाने के कारण किसी वस्तु में आर-पार छेद होना।
Kannada: ರಂಧ್ರವಾಗು, ತೂತು ಬೀಳು.
English: to be pierced, to be bored.
छिदवाई
स्त्री.
छेदने की क्रिया या भाव या मजदूरी।
Kannada: ರಂಧ್ರ ಮಾಡುವಿಕೆ, ಅದರ ಕೂಲಿ.
English: act or state of or wages for piercing.
छिदवाना
स.क्रि.
छेद या सुराख करवाना।
Kannada: ರಂಧ್ರಮಾಡಿಸು ತೂತು ಹೊಡೆಸು.
English: to cause to be pierced, to have or get pierced or bored.
छिदाना
स.क्रि.
छिदवाना।
Kannada: ರಂಧ್ರ ಮಾಡಿಸು.
English: see ‘छिदवाना’
छिद्र
पुं.
छेद, सुराख;
Kannada: ರಂಧ್ರ;
English: hole, aperture, opening;
छिद्र
पुं.
दोष, त्रुटि, दुर्बलपक्ष।
Kannada: ದೋಷ.
English: fault, flaw, weak point.
छिद्रान्वेषण
पुं.
किसी कार्य या व्यक्ति में दोष या त्रुटि निकालना।
Kannada: ತಪ್ಪು ಹುಡುಕುವಿಕೆ.
English: fault-finding.
छिद्रान्वेषी
वि.
छिद्रान्वेषण करनेवाला।
Kannada: ದೋಷಾನ್ವೇಷಣೆ ಮಾಡುವ.
English: looking out for faults or flaws.
छिद्रित
वि.
छेदवाला, सुराखवाला।
Kannada: ರಂಧ್ರ ಮಾಡಲ್ಪಟ್ಟ.
English: perforated, having holes.
छिनना
अ.क्रि.
किसी अधिकार, वस्तु आदि का किसी से छीना जाना।
Kannada: ವಶಪಡಿಸಿಕೊಳ್ಳು.
English: to be snatched, to be seized, to be wrested.
छिनवाना
स.क्रि.
छीनने का काम दूसरे से कराना।
Kannada: ಕಿತ್ತುಕೊಂಡು ವಶಪಡಿಸಿಕೊಳ್ಳುವಂತೆ ಮಾಡು.
English: to cause to be snatched, to make one snatch.
छिनाना
स.क्रि.
दे. ‘छिनवाना’।
Kannada: ನೋಡಿ ‘छिनवाना’.
English: see ‘छिनवाना’
छिनाल
वि., स्त्री.
पर पुरुषों से संबंध रखनेवाली, व्यभिचारिणी।
Kannada: ಹಾದರಗಿತ್ತಿ, ವ್ಯಭಿಚಾರಿಣಿ.
English: adulterous (woman), harlot.
छिन्न-भिन्न
वि.
कटा-फटा, बिखरा या छितराया हुआ, तितर-बितर।
Kannada: ಹರಿದ, ಹರುಕು ಮುರುಕಾಗಿ ಹರಡಿಕೊಂಡಿರುವ.
English: cut up through and through, shattered, scattered.
छिपकली
स्त्री.
एक रेंगनेवाला जन्तु जो प्रायः घर की दीवारों पर दिखाई देता है और कीड़े मकौड़े खाता है।
Kannada: ಹಲ್ಲಿ.
English: lizard.
छिपना
अ.क्रि.
आड़ या परदे में होना, ऐसी जगह होना जहाँ कोई देख न सके, दृष्टि से ओझल होना।
Kannada: ಬಚ್ಚಿಟ್ಟುಕೊಳ್ಳು.
English: to hide, to elude or escape observation.
छिपा रुस्तम
वि.
अप्रसिद्ध गुणी या पंडित;
Kannada: ಅಪ್ರಸಿದ್ಧ ಕಲಾಕಾರ, ಪಂಡಿತ;
English: dark horse;
छिपा रुस्तम
वि.
देखने में भला किन्तु बदमाश।
Kannada: ದೊಡ್ಡ ಮನುಷ್ಯನಂತೆ ಕಾಣುವ ಧೂರ್ತ.
English: pseudo-gentleman,
छिपाना
स.क्रि.
आड़ में करना, ऐसी जगह या स्थिति में रखना जहाँ कोई देख न सके;
Kannada: ಬಚ್ಚಿಡು;
English: to hide to cover;
छिपाना
स.क्रि.