Hindi-Kannada-English Trilingual Dictionary (CHD)
Central Hindi Directorate
शब्दकोश के परिचयात्मक पृष्ठों को देखने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें
Please click here to view the introductory pages of the dictionary
ऊख
पुं.
घास या सरकंडे की जाति का एक प्रसिद्ध पौधा जिसके कांड के रस से गुड़ और चीनी बनाई जाती है, गन्ना।
Kannada: ಕಬ್ಬು.
English: sugarcane, saccharum afficinarum.
ऊखल
पुं.
धान आदि कूटने के लिए बनाया हुआ काठ या पत्थर का गहरा पात्र, ओखली।
Kannada: ಒರಳು.
English: mortar to pound grain in.
ऊँघ
स्त्री.
ऊँघने की क्रिया या भाव, झपकी।
Kannada: ತೂಕಡಿಕೆ.
English: sleepiness, drowsiness.
ऊँघना
अ.क्रि.
झपकी आने पर आँखे बन्द होना और सिर का बारबार झुकना।
Kannada: ತೂಕಡಿಸು.
English: to doze, to nap.
ऊँच-नीच
पुं.
छोटी और बड़ी जाति का व्यक्ति;
Kannada: ಮೇಲು-ಕೀಳು ಜಾತಿಯ ವ್ಯಕ್ತಿ.
English: high and low;
ऊँच-नीच
पुं.
भला-बुरा या लाभ-हानि।
Kannada: ಒಳ್ಳೆಯ ಕೆಟ್ಟ ವ್ಯವಹಾರ, ಲಾಭ-ನಷ್ಟ.
English: good and evil, pros and cons, ups and downs, profit and loss.
ऊँचा
वि.
किसी आधार या तल के विचार से जो ऊपर की ओर दूर तक चला गया हो, तल या भूमि से बहुत कुछ ऊपर या ऊपरी भाग में स्थित;
Kannada: ಎತ್ತರವಾದ;
English: high, lofty;
ऊँचा
वि.
आसपास के तल से ऊपर उठा हुआ;
Kannada: ಮೇಲಿರುವ;
English: elevated;
ऊँचा
वि.
लंबा;
Kannada: ಉದ್ದವಾದ;
English: tall;
ऊँचा
वि.
किसी मानक स्तर से आगे बढ़ा हुआ;
Kannada: ಹೆಚ್ಚಾದ;
English: higher;
ऊँचा
वि.
पद, मर्यादा आदि की दृष्टि से और आगे बढ़ा हुआ, बड़ा;
Kannada: ದೊಡ್ಡ;
English: great, exalted, eminent;
ऊँचा
वि.
उत्तम, श्रेष्ठ;
Kannada: ಶ್ರೇಷ್ಠ;
English: best;
ऊँचा
वि.
तीव्र (स्वर)।
Kannada: ತೀವ್ರ (ಸ್ವರ).
English: high (pitch).
ऊँचा-नीचा
वि.
जो बीच-बीच में कहीं कुछ ऊँचा और कहीं कुछ नीचा हो, ऊबड़-खाबड़;
Kannada: ಎತ್ತರ ತಗ್ಗುಗಳ;
English: high and low, uneven;
ऊँचा-नीचा
वि.
भलाई-बुराई, हानि-लाभ से युक्त (कार्य या व्यवहार)
Kannada: ಒಳ್ಳೆಯದು-ಕೆಟ್ಟದ್ದು (ವ್ಯವಹಾರ).
English: pros and cons, profit-loss.
ऊँचाई
स्त्री.
ऊँचे होने की अवस्था या भाव, उच्चता;
Kannada: ಎತ್ತರ;
English: height, stature;
ऊँचाई
स्त्री.
गौरव, बड़ाई।
Kannada: ದೊಡ್ಡಸ್ತಿಕೆ.
English: glory, greatness.
ऊँचान
स्त्री.
दे. ‘ऊँचाई’।
Kannada: ನೋಡಿ “ऊंचाई”.
English: see ‘ऊंचाई’.
ऊजड़
वि.
दे. ‘उजाड़’।
Kannada: ನೋಡಿ ‘उजाड़’.
English: see ‘उजाड़’.
ऊँट
पुं.