Hindi-Kannada-English Trilingual Dictionary (CHD)
Central Hindi Directorate
शब्दकोश के परिचयात्मक पृष्ठों को देखने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें
Please click here to view the introductory pages of the dictionary
उऋण
वि.
ऋण-मुक्त, जो किसी का ऋण अदा कर चुका हो।
Kannada: ಋಣಮುಕ್ತ.
English: free from debt.
उकडूँ
पुं.
बैठने का वह ढंग जिसमें घुटने (खड़े बल) मोड़े जाते हैं।
Kannada: ಮೊಣಕಾಲಿನ ಮೇಲೆ ಕೂಡುವಿಕೆ.
English: sitting on the hams with the soles of the feet on the ground, squatting.
उकताना
अ.क्रि.
बैठे-बैठे या कोई काम करते-करते जी घबरा जाना, ऊबना, अधीर होना।
Kannada: ಬೇಸರಪಡು.
English: to bore, to be tired of, to be bored, to fret.
उकलाहट
स्त्री.
तंग आना, अधीरता।
Kannada: ಬೇಸರ.
English: boredom, annoyance, fret, loss of patience.
उकसाना
स.क्रि.
उभारना, भड़काना, उत्साहित, उत्तेजित या प्रेरित करना।
Kannada: ಪ್ರೇರೇಪಿಸು, ರೊಚ್ಚಿಗೆಬ್ಬಿಸು.
English: to incite, to provoke, to encourage, to instigate, to persuade.
उकेरना
स.क्रि.
पत्थर, लकड़ी, लोहे आदि पर छेनी या अन्य औजार से नक्काशी करना या बेल-बूटे बनाना।
Kannada: ಕೆತ್ತು (ಕಲ್ಲು, ಮರದ ಹಲಗೆಗಳ ಮೇಲೆ ಕೆತ್ತನೆ ಮಾಡು).
English: to engrave.
उक्त
वि.
कहा हुआ, कथित;
Kannada: ಹೇಳಲ್ಪಟ್ಟ;
English: spoken, said;
उक्त
वि.
जिसका वर्णन पहले या ऊपर हुआ हो, पूर्वोक्त, उपर्युक्त।
Kannada: ಮೊದಲೇ ಹೇಳಿದ.
English: aforesaid, above-mentioned.
उक्ति
स्त्री.
किसी की कही हुई बात, कथन, वचन।
Kannada: ಹೇಳಿಕೆ.
English: saying, utterance, statement.
उखड़ना
अ.क्रि.
जमी, गड़ी या जड़ी हुई वस्तु का अपने मूल आधार से हटकर अलग होना;
Kannada: ಬೇರು ಸಮೇತ ಕಿತ್ತು ಹೋಗು, ಬೇರೆಯಾಗು;
English: to be uprooted, to be struck off;
उखड़ना
अ.क्रि.
रुकावट पड़ना, टूटना (दम, साँस), बँधे हुए क्रम या सिलसिले का भंग होना;
Kannada: ಕ್ರಮಪಲ್ಲಟವಾಗು, (ದಮ್) ಮೇಲುಸಿರಾಡು;
English: to gasp (for breath ect.) to be obstructed (repetition etc.);
उखड़ना
अ.क्रि.
बेताल या बेसुरा हो जाना;
Kannada: ಹೊಂದಾಣಿಕೆಯಿಲ್ಲದಾಗು;
English: to sing or play out of tune;
उखड़ना
अ.क्रि.
असफल रहना, जम न पाना, तोड़ देना (साख, यश आदि);
Kannada: ಕೀರ್ತಿ ಪ್ರಭಾವಗಳನ್ನು ಕಳಕೊಳ್ಳು;
English: to be unsuccessful, to lose (credit, reputation etc.);
उखड़ना
अ.क्रि.
मिलने-जुलने, रहने-बैठने आदि के स्थान से हटकर लोगों का तितर-बितर होना;
Kannada: ಅಸ್ತವ್ಯಸ್ತ ಅಥವಾ ಚಲ್ಲಾಪಿಲ್ಲಿಯಾಗು;
English: to be dispersed, to be scattered;
उखड़ना
अ.क्रि.
सुदृढ़ या स्वस्थ स्थिति से विचलित होना या उसमें व्यतिक्रम होना।
Kannada: ಸ್ಥಿತಿಪಲ್ಲಟವಾಗು.
English: to be unsteady or shaky.
उखाड़-पछाड़
स्त्री.
इधर का उधर और उधर का इधर करने की क्रिया या भाव, वर्तमान स्थिति को अस्तव्यस्त या उलट-पलट करने की क्रिया।
Kannada: ಸ್ಥಿತಿಗತಿಗಳನ್ನು ತಲೆಕೆಳಗು ಮಾಡು.
English: manipulation.
उखाड़ना
स.क्रि.
गड़ी, जमी, बैठाई हुई चीज को उसके आधार से अलग करना;
Kannada: ಕಿತ್ತೆಸೆ;
English: to uproot;
उखाड़ना
स.क्रि.
तितर-बितर कर देना, भागने या हटने के लिए विवश करना;
Kannada: ಚದುರಿಸು, ಚಲ್ಲಾಪಿಲ್ಲಿ ಮಾಡು;
English: to drive away;
उखाड़ना
स.क्रि.
प्रभाव आदि न जमने देना।
Kannada: ಪ್ರಭಾವವನ್ನು ನಾಶಮಾಡು.
English: to set (one) against.
उगना
अ.क्रि.