Itihas Paribhasha Kosh (English-Hindi) (CSTT)
Commission for Scientific and Technical Terminology (CSTT)
Narrative
वर्णन
किसी घटना, मुलाकात, अनुभव, कल्पित कथा, क्रिया-कलाप आदि का सविस्तार कथन या लिखित विवरण।
इस प्रकार के वर्णन में, यह आवश्यक नहीं कि वह यथा तथ्यात्मक, वास्तविक और तर्क संगत हों।
Nation
राष्ट्र
निश्चित भू-क्षेत्र विशेष से संबंधित लोग, जो भावनात्मक रूप से एक दूसरे से निकटता अनुभव करते हों तथा जिनकी अपनी संप्रभु सरकार हो।
राष्ट्र के संदर्भ में, एक भाषा या उससे संबंधित बोलियों, एक धर्म, एक समान ऐतिहासिक परम्पराओं आदि का भी महत्व है, किन्तु इन का सबका या इनमें से कुछ का होना नितान्त आवश्यक नहीं है। भारतीय परिवेश में तो इन का महत्त्व और भी अधिक कम है।
Native
दैशवासी, देशीय व्यक्ति
1. क्षेत्र विशेष या देश के मूल निवासी, विशेष रूप से विदेशियों, उपनिवेशकों तथा अजनबियों से भिन्न वे लोग, जो जन्म या कुल क्रमागत ढंग से वहाँ के प्राचीन निवासी हों।
2. गोरा; आस्ट्रेलिया में जन्मा यूरोपीय या गौरांग व्यक्ति।
3. गैर यूरोपीय व्यक्ति, विशेषतया सभ्य प्रजाति का स्वदेशोत्पन्न व्यक्ति।
Native state
रजवाड़ा
भारत की देशी रियासतों या रजवाडों में से एक, जो राजा या राजकुमार द्वारा शासित राज्य होते थे।
रजवाड़ों की परिगणना सामंती राज्यों के अंतर्गत की जाती रही है।
Naturalism
प्रकृतिवाद
1. प्राकृतिक रूप से सहज प्राप्त अधिकार।
2. रुढ़िवादिता, लोकाचार या लोकमत के प्रति उदासीनता।
Natural rights
नैसर्गिक अधिकार, प्राकृतिक अधिकार
प्राकृतिक रूप से सहज प्राप्त अधिकार।
जीवन का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार तथा संपत्ति विषयक अधिकार नैसर्गिक अधिकारों में परिगणित किए जाते हैं। इंग्लैंड में, राजनीति शास्त्र के प्रसिद्ध लेखक जॉन लॉक तथा उनके पश्चवर्ती लेखकों ने नैसर्गिक अधिकारों का सविस्तार वर्णन और प्रतिपादन किया है।
Nazi
नात्सी, नाज़ी
जर्मनी के ‘राष्ट्रीय-समाजवादी’ जर्मन कामगार दल का सदस्य।
सन् 1919 ईo में, हिटलर इस दल का सदस्य बना था। सन् 1933 ईo में, इस दल ने, हिटलर के नेतृत्व में देश की राजनैतिक सत्ता हथिया ली। सभी विरोधी दलों को समाप्त कर, उसने जर्मनी में तानाशाही की स्थापना की। देश की सांस्कृतिक आर्थिक तथा राजनैतिक, सम्पूर्ण व्यवस्था पर नाज़ी दल छा गया तथा हिटलर को नेता (फ्यूहरेर) के रूप में लगभग पूजा जाने लगा। नाज़ी लोग यह मानने लगे कि जर्मन जाति संसार की प्रजातियों में सबसे श्रेष्ठ और महान है। वे लोग यहूदी जाति तथा यहूदीवाद के कट्टर विरोधी भी बन गए।
Nazi revolution
नात्सी क्रांति, नाज़ी क्रांति
नात्सी विचार धारा के उन लोगों द्वारा प्रवर्तित क्रांति, जो जर्मन प्रजाति को श्रेष्ठतम और जर्मन रक्त को शुद्ध रक्त मानते थे। यही नहीं, शेष अन्य प्रजातियों के लोगों को वे जर्मनी से निकाल बाहर कर देना चाहते थे। वे चाहते थे कि सरकार प्रत्येक व्यक्ति को नौकरी दे, अनर्जित आय तथा सूद की अत्यधिक बढ़ी दरों को कम करे, सभी न्यासों तथा विशाल भंडारों का राष्ट्रीकरण करे तथा संसार की बड़ी शक्तियों के साथ शस्त्रास्त्रों के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा करे।
यह उल्लेख्य है कि नात्सी मतानुयायी, यहूदियों तथा बोल्शेविकों के उग्र विरोधी थे। मध्यम वर्ग के सफेदपोश लोग, सैनिक अधिकारी, कृषक और विश्वविद्यालय के विद्यार्थी आदि सभी हिटलर द्वारा पोषित, इस आंदोलन के समर्थक और प्रमुख स्तंभ थे। जर्मन जनता का समर्थन और गोएबल्स जैसे अन्य राज नेताओं का सक्रिय सहयोग प्राप्त कर हिटलर ने सन् 1933 में शासन की बागडोर अपने हाथों में संभाल ली और उसने राजनीतिक एवं मनौवैज्ञानिक प्रचार-प्रसार के माध्यम से अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की। द्वितीय विश्व युद्ध में मिली पराजय के साथ नात्सी क्रांति का भी पराभव हो गया।
Nazism
नाज़ीवाद, नात्सीवाद
जर्मनी में, सन् 1933 से 1945 ईo के मध्य प्रभावशाली रूप से विद्यमान रही विचारधारा, जिसके अंतर्गत हिटलर के नेतृत्व में, ऐसे विचारों, व्यवहारों, राजनीतिक रीतिनीतियों और क्रिया कलाप आदि को कार्यान्वित किया गया, जिनसे ‘जर्मन राष्ट्र की सर्वोच्चता एवं प्रजाति की श्रेष्ठता’ की भावना ने जन्म लिया। घरेलू प्रतिरोधियों, बाहरी विरोधियों और शत्रुओं के प्रति घृणा एवं विद्वेश की भावना उग्र रूप से उत्पन्न हुई। सैद्धांन्तिक प्रचार-प्रसार, साम, दाम, दंड, भेद पूर्ण नीति के क्रियान्वयन के साथ-साथ भावनात्मक आधार पर जर्मन प्रजाति की सर्वश्रेष्ठता का प्रतिपादन भी किया गया। परिणामतः ऐसी वृत्ति ने जन्म लिया, जिसके आधार पर नेता और नाज़ी दल के आदेशों का पालन निर्विरोध और निविकल्प माना जाने लगा।
नाज़ी विचारधारा के पक्षधर, यहूदियों के निर्मूलन और साम्यवाद के मूलोच्छेदन के उग्र सर्मथक थे। वे जर्मन प्रजाति की प्रगति के लिए युद्ध को अनिवार्य मानते थे। द्वितीय महायुद्ध के परिणामस्वरूप हिटलर का पतन हो गया और उसके साथ ही नाजी वाद का पराभव भी।
Near East
निकट पूर्व
सन् 1890 ईo में, पहली बार प्रयुक्त इस शब्द-युग्म की संकल्पना के अंतर्गत, तुर्की (ऑटोमन) साम्राज्य तथा यूरोप के दक्षिण-पूर्वी भाग सम्मिलित किए थे। अब इसके अंतर्गत, किसी प्रदेश विशेष को न लेकर, भूमध्य सागर के पूर्वी छोर पर स्थित तथा निकटवर्ती प्रायः सभी देश सम्मिलित किए जाते हैं।
प्रथम विश्वयुद्ध के बाद की यूरोपीय राजनीति में, इन भू-क्षेत्रों के लिए, निकट पूर्व के स्थान पर, मध्यपूर्व शब्द-युग्म का प्रयोग होने लगा।
Negro
नीग्रो
अफ्रीका की नीग्रो प्रजाति के लोग।
इनका वर्ण काला होता है। इनकी नासिका चौड़ी ओर चपटी होती है। जबड़े उभरे और होठ, मोटे तथा बाहर की और मुड़े और बाल घुंघराले होते हैं। चौड़ाई के अनुपात से अधिक लंबी खोपड़ी, पुष्ट एवं बलिष्ट शरीर और लंबा कद इनकी विशिष्टताएँ हैं।
ये लोग सूडान और इथियोपिया के मूल निवासी माने जाते हैं। सामान्य बोलचाल की भाषा में इन्हें हब्शी भी कहा जाता है।
Negrophil
नीग्रो समर्थक
हब्शी प्रजाति के अधिकारों का समर्थक या प्रतिपादक।
Negrophilism
नीग्रो प्रेम
हब्शी प्रजाति की पक्षधर विचारधारा और उसके अधिकारों के प्रति समर्थन, सहानुभूति और सौहार्द की भावना।
Negrophobia
नीग्रो भय
हब्शी प्रजाति का भय; नीग्रो जन से दहशत।
Neutral
तटस्थ
व्यक्ति, दल, वर्ग या सरकार, जो किसी विवाद या युद्ध में न तो सक्रिय भाग ले और न किसी का समर्थन या विरोध करे।
Neutral country
तटस्थ देश
देश, जो किसी भी देश द्वारा प्रवर्तित विवाद या युद्ध से विलग रहे और अपनी निष्पक्ष स्थिति बनाएँ रखे।
New Deal
न्यूडील, नई नीति, नई व्यवस्था
सन् 1932 ईo और पश्चवर्ती वर्षों में, अमरीका के राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी-लेनो रूजवेल्ट (सन् 1883-1945 ईo) द्वारा अमरीकी सामाजिक सुरक्षा और राष्ट्रीय आर्थिक पुनरूत्थान के लिए आयोजित सुधार कार्यक्रम।
डेमोक्रेटिक दल द्वारा प्रस्तावित इस कार्यक्रम में मुख्यतः सम्मिलित मुद्दे निम्न प्रकार थे : कृषि-सहायता, लोक कल्याणकारी कार्य-समिति का निदेशन और नियंत्रण वृद्ध लोगों को पैन्शन, बेरोजगारी बीमा तथा औद्योगिक पुनरूत्थान अधिनियम।
New World
नूतन विश्व
पश्चिम गोलार्ध के वे प्रदेश, जिनके अंतर्गत उत्तरी तथा दक्षिणी अमरीका तथा निकटवर्त्ती द्वीप आदि परिगणित किए जाते हैं। नूतन विश्व को ‘नयाविश्व’, ‘नया संसार’, ‘नई दुनिया’ भी कहा जाता है।
Nobility
अभिजात वर्ग, अमीर वर्ग
1. वंश परंपरा, कुलक्रम या अपने प्रयत्नों से उन्नत और स्थापित उच्च वर्ग।
समृद्ध शक्तिशाली उच्च कुल में उत्पन्न लोगों और बड़ी-बड़ी जागीरों, संपदाओं और उपाधियों वाले लोगों को प्रायः अभिजात वर्ग में परिगणित किया जाता है।
2. इंग्लैंड में ‘पीयर’ का पद प्राप्त व्यक्ति।
‘पीयर’ पदधारी व्यक्तियों का समुदाय।
3. किसी देश के समृद्ध और अमीर-उमरा लोगों का वग या निकाय।
Noble