Itihas Paribhasha Kosh (English-Hindi) (CSTT)
Commission for Scientific and Technical Terminology (CSTT)
Hagiography
(1) संत चरित संग्रह
(क) संतों और महात्माओं की जीवन-गाथाओं से युक्त ग्रंथ, जिसमें उनके व्यक्तित्व-कृतित्व का विवरण हो।
(ख) संतों के लेखों का संग्रह।
Hagiography
(2) संत चरित लेखन
संत-चरित लिखने की विधा।
Hagiology
(1) संत चरित
संत पुरुषों, साधु-संन्यासियों ओर महात्माओं आदि के जीवन-वृत्तांत।
Hagiology
(2) संत साहित्य
संतों और महात्माओं द्वारा दिए गए उपदेशों, प्रवचनों और उनके द्वारा रचित धार्मिक साहित्य का संकलित रूप।
Hall of private audience
दीवाने ख़ास
मुगल सम्राटों तथा विभिन्न राजाओं द्वारा प्रयुक्त विशाल कक्ष, जहाँ वे सलाहकारों तथा विशिष्ट व्यक्तियों के साथ मंत्रणा किया करते थे।
Hall of public audience
दीवाने आम, आम दरबार
मुगल सम्राटों तथा विभिन्न राजाओं द्वारा निर्धारित विशाल मंडप, जिसमे वे अपनी प्रजा, विशिष्ट रूप से दर्शनार्थी जनता, से मिलते थे और उनके अभाव, अभियोगों की सुनवाई किया करते थे।
Hatchment
शस्त्रांकित पट्टिका, कुल-चिह्नाँकित पट्टिका
फलक, जिस पर किसी दिवंगत व्यक्ति के शस्त्र, प्रतीक, कुल-चिहनादि को अंकित किया जाता था।
पट्टिका प्रायः वर्गाकार होती थी तथा उसे प्रदर्शनार्थ दीवार पर लटकाया जाता था। इंग्लैंड में इस का प्रदर्शन, जनता को इस बात की सूचना देने के लिए किया जाता था कि दिवंगत व्यक्ति का समाज में पद या स्थान क्या था। उस व्यक्ति की वैवाहिक स्थिति के संबंध में भी पट्टिका में सूचना अंकित की जाती थी।
Heathen
(1) अवधर्मी
व्यक्ति, जो न ईसाई हो, न यहूदी और न मुसलमान; ईसाई, यहूदी और इस्लाम धर्मेंतर व्यक्ति।
Heathen
(2) क़ाफिर, बुतपरस्त
मुसलमानों के अनुसार उनके धर्म से भिन्न धर्म मानने वाला अशिष्ट और अधर्मी व्यक्ति;
किसी मूर्त्ति में आस्था रखने वाला। देवी-देवताओं को पूजने वाला व्यक्ति इस्लाम में ‘क़ाफिर’ माना गया है।
Heathenism
देव-पूजा
‘हीदन’ लोगों की प्रतिमोपासना; उनकी धार्मिक व्यवस्था, जिसके अंतर्गत आराध्य देव की मूर्त्ति की पूजा की जाती है।
Hegira (Hejera)
हिज़र
15 जुलाई, सन् 622 ईo से आरंभ हुआ मुस्लिम संवत् जब उत्पीडन से बचने के लिए हज़रत मुहम्मद साहब का मक्का से मदीना के लिए पलायन हुआ।
इसी समय से मुसलमानों के हिज़री संवत् का आरम्भ होता है।
Hellenism
यूनानी संस्कृति
प्राचीन यूनानी संस्कृति, विशेष रूप से सिकंदर महान् के बाद की संस्कृति।
Helot
भूमिदास, दास
स्पार्टा के सबसे निम्न श्रेणी के लोग, जो दास या गुलाम थे।
ये लोग लेकोनिया प्रदेश के वे मूल निवासी थे, जिनकी भूमि और स्वतंत्रता डोरियायी विजय के बाद छीन ली गई थी। स्पार्टा के ज़मीदारों ने इनको अपना दास बना लिया था और ये इनकी कृषि भूमि को जोतते बोते थे तथा उपज का एक निश्चित भाग अपने ज़मीदार को देते थे। ये भूमिदास ज़मीदार की भूमि के अविभाज्य अंग थे। इनको अलग से नहीं बेचा जा सकता था। कभी-कभी उनका उपयोग सैनिकों अथवा नाविकों के रूप में भी किया जाता था। भूमिदासों को दासता से मुक्त करने का अधिकार, केवल राजा को प्राप्त था।
Heraldry
कुल-चिह्रांकन कला
ढाल, कवच आदि पर विशिष्ट चित्र, प्रतीक, कुल-संकेत आदि अंकित करने की कला।
Heritage
विरासत
(1) उत्तराधिकार में प्राप्त संपत्ति या धन।
(2) जन्मजात सामाजिक स्थिति।
(3) जन्मसिद्ध अधिकार।
(4) देश या समाज की सांस्कृतिक देन।
Hieroglyphic linear characters
चित्रात्मक रेखीय अक्षर या प्रतीक
प्राचीन चित्रलिपि के रेखीय अक्षर, जिन्हें क्रमशः सरल बनाया गया।
इस प्रकार के अक्षरों में चित्र की विशेषता प्रतीक रूप में निहित रह गई।
Hieroglyphic script
चित्रात्मक लिपि
प्राचीन मिस्र के हस्तलिखित चित्रात्मक अक्षर मिस्रीय हस्तलिपि, जिसकी लिखाई चित्रात्मक शैली में है।
High Church
हाई चर्च
आंग्ल चर्च का प्रमुख दल, जो पारंपरिक संस्कारों, पूजा संबंधी अनुष्ठानों, चर्च के अधिकारों और क्षेत्राधिकारों का समर्थक हो।
High Lander
हाई लैन्डर
(1) स्कॉटलैंड के पर्वतीय प्रदेश का रहनेवाला; पठारी भूमि का गॉलनिवासी।
(2) ब्रिटिश सेना में, स्कॉट रेजिमेन्ट का सैनिक।
(3) पर्वतीय प्रदेश का निवासी।
Hinduism