Ithihas Paribhasha Kosh (English-Hindi) (CSTT)
Commission for Scientific and Technical Terminology (CSTT)
Abbey
NA
1. भिक्षु तथा भिक्षुणी विहारों का समूह।
2. मठाधीश या मठाध्यक्षा के संरक्षण में मठ या विहार।
3. मठ या भिक्षुणी विहार में स्थित गिरजाघर।
Abbey of Westminster
वैस्टमिन्स्टर मठ
लंदन का प्रसिद्ध और प्राचीन मठ।
मूलतः यह मठ का गिरजाघर था, जिसे सन् 785 ईo में संत पीटर को समर्पित किया गया था। इसका पुनर्निर्माण एडवर्ड द कनफ़ेसर (सन् 1049-1065 ईo) ने किया। इसका पवित्रीकरण सन् 1065 ईo में हुआ था। आधुनिक गिरजाघर का पुनर्निर्माण 13 वीं शती से 16 वीं शती तक हुआ।
दो सम्राटों के अतिरिक्त सभी ब्रिटिश सम्राटों का राज्याभिषेक वेस्टमिन्सटर मठ में ही हुआ है। यही वह स्थान है, जिसके प्रांगण में अनेक सम्राटों और राष्ट्रीय राजनयज्ञों, सैनिकों, कवियों आदि के भौतिक अवशेष दफ़नाए जाते रहे हैं।
Abditory
मालखाना
वस्तुएँ सुरक्षित रखने का स्थान।
सुरक्षित स्थान, जहाँ पर वस्तुएँ व्यवस्थित रूप से रखी जाती हैं।
Abolition of slavery
दासता का उन्मूलन
1. दास-प्रथा की समाप्ति।
सन् 1807 से 1838 ईo तक की अवधि में, ब्रिटेन की संसद ने, अनेक कानून पारित किए और ब्रिटिश साम्राज्य में, दासता की प्रथा को और-कानूनी घोषित किया। सन् 1907 ईo में ब्रिटिश नागरिकों या प्रजा के लिए दास-व्यापार अपराध घोषित किया गया।
विलयम विलबरफ़ोर्स (सन् 1759-1833 ईo) नामक व्यक्ति ने, इस प्रथा को समाप्त करने में बहुत महत्त्वपूर्ण कार्य किया। सन् 1823 ईo में दास-प्रथाविरोधी समिति का गठन किया गया। सन् 1838 ईo तक ब्रिटेन तथा उसके अन्य उपनिवेशों में दास-प्रथा का पूर्ण रूप से उन्मूलन कर दिया गया।
2. अमरीकी संविधान के तेरहवें संशोधन के अनुसार किया गया दास-प्रथा का अंत।
सन् 1865 ईo में, व्यक्ति या व्यक्तियों के समुदाय द्वारा दास बनाने या खरीदने की कुप्रथा को समाप्त कर दिया गया।
Aboriginal
आदिवासी
क्षेत्र के मूल निवासी, जो प्राचीन काल से वहाँ रहते आए हों और बाहर से आने वाली या बसने वाली जातियों से अलग मान जाते हैं, जैसे, मैसूर के टोडा और मध्य प्रदेश के गोंड आदि।
Abraham Era
अब्राहम काल
यहूदियों के प्रथम कुलपिता, अब्राहम के नाम पर चलाया गया संवत्, जिसका आरंभ 2017 ईo पूo माना जाता है।
Absentee landlords
प्रवासी ज़मींदार
प्रायः अपनी ज़मीदारी से बाहर रहने वाला ज़मींदार, जिसकी भूमि को स्थानीय किसान जोतते और बोते हैं। कृषि से प्राप्त आय का अधिकांशतः उपभोग ज़मींदार करता है।
Academy
अकादमी; विद्वत्परिषद
1. एथेन्स के निकट सिफ़िसस में स्थित उद्यान, जहाँ पर प्लेटो (लगभग 427-347 ईo पूo) तथा उसके अनुयायी दार्शनिक, विभिन्न विषयों पर चर्चा किया करते थे। जिस स्थान पर शास्त्रार्थ होते थे वह ‘अकादमी’ के नाम से विख्यात हुआ। अफ़लातून का पहला प्रवचन 398 ईo पूo में इसी अकादमी में हुआ था।
2. मध्यकालीन यूरोप में विद्वानों की उन गोष्ठियों के लिए प्रयुक्त शब्द जिनमें दर्शन एवं विज्ञान की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाता था।
3. आधुनिक काल में, सन् 1635 ईo में, फ्रांस में स्थापित, प्रथम दार्शनिक अकादमी।
Accra conference
अक्रा सम्मेलन
सन् 1958 ईo में, घाना की राजधानी अक्रा में, अफ्रीका के नव स्वतंत्रता प्राप्त राष्ट्रों का सम्मेलन, जिसका आयोजन वहाँ के राष्ट्रपति नक्रूमा ने किया था।
उक्त सम्मेलन में, संयुक्त अरब-गणराज्य, ट्यूनिशिया, लीबिया, सूडान, लाइबीरिया, मनोक्को तथा इथियोपिया के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। सम्मेलन में, अफ्रीकी राष्ट्रों की स्वाधीनता की रक्षा करने, उन्हें सशक्त बनाने, औपनिवेशिक चंगुल में फँसे अन्य देशों की सहायता करने तथा बड़े राष्ट्रों से निरस्त्रीकरण की अपील करने विषयक अनेकानेक प्रस्ताव पारित किए गए। उक्त सम्मेलन में यह भी निश्चय किया गया कि अफ्रीकी राष्ट्रों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग स्थापित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 15 अप्रैल के दिन ‘अफ्रीकी स्वाधीनता दिवस’ मनाया जाए।
Accruals
प्रोद्भूत सामग्री, उपचित सामग्री
काल विशेष में प्राप्त सामग्री।
Acculturation
परसंस्कृति-ग्रहण, उत्संस्करण
सांस्कृतिक परिवर्तन की प्रक्रिया, जिसके अंतर्गत दो या अधिक संस्कृतियाँ अनवरत पारस्परिक संपर्क के फलस्वरूप, दूसरी विकसित संस्कृति के तत्वों को ग्रहण करती हैं।
यह प्रक्रिया एक पक्षीय या द्विपक्षीय हो सकती है।
Aceldama
एसेलडामा
1. फिलिस्तीन स्थित स्थान, जहाँ जूडास ने आत्महत्या की।
इसे ‘पाटर्स फील्ड’ भी कहा जाता था। चाँदी के तीस सिक्के लेकर, उसने ईसा मसीह के प्रति विश्वासघात किया था, बाद में उसे प्रायश्चित के रूप में आत्महत्या करनी पड़ी।
2. रक्तपात का क्षेत्र।
Achaean (=Achian)
एकियायी
1. एकिया का निवासी।
2. एकियायी संघ का सदस्य।
3. पूर्वी पैलीपोनिसस क्षेत्रीय जनजातियों के लोग, जिनका अपना लघु गणराज्य था। ये लोग अपनी वीरता और साहस के लिए प्रसिद्ध थे।
4. हेलिनिक जनजातियों के लोग, जिन्होंने ईo पूo द्वितीय सहस्राब्द में हुए युद्धों और तत्कालीन प्रत्यावर्त्तनों में महत्त्वपूर्ण भाग लिया था।
Achaean League (=Achian League)
एकीयायी लीग
पैलीपोनिसस (प्राचीन यूनान) में स्थापित नगर-राज्यों का संघ।
संभवतः इसकी सबसे पहले स्थापना 5 वीं सदी ई o पू o में हुई थी। 323 ई o पू o के लगभग सिकंदर महान ने, इस लीग को समाप्त कर दिया। सन् 280-81 ई o पू o में इसका पुनर्गठन किया गया। धीरे-धीरे इसकी शक्ति बढ़ती गई तथा आसपास के सब नगर-राज्य इसमें मिल गए। आगे चलकर इस संगठन ने, मकदूनिया का उपाक्षित प्रदेश बनकर, मकदूनिया के प्रथम युद्ध (214 से 205 ई o पू o) में रोम का विरोध किया, किंतु मकदूनिया के द्वितीय युद्ध (200-196 ई o पू o) में, रोम के साथ मिल कर अपना क्षेत्रीय विस्तार बहुत अधिक किया। कालांतर में, रोम और एकियायी संघ के मध्य मतभेद हो गया, जिसके फलस्वरूप इसका रोम के साथ युद्ध हुआ। रोम ने, पराजित कर, 146 ई o पू o में, इस संघ का अंत कर दिया।
Acropolis
एक्रोपोलिस
नगर का सुरक्षित भाग, जो ऊँचे स्थान पर गढ़ी के रूप में बना हो।
एथेन्स नगर का ‘ऐक्रोपोलिस’ प्रसिद्ध था, जहाँ युद्ध या अन्य संकट के समय नगर के लोग सुरक्षा की दृष्टि से शरण लिया करते थे। अनेक मंदिर तथा शरणस्थल एक्रोपोलिस में बनाए गए थे।
Acta Diurna
शाही रोज़नामचा, दैनिक समाचार
रोम गणराज्य तथा पश्चवर्ती रोम साम्राज्य द्वारा सरकारी रूप से रखा गया दैनिक विवरण।
इसमें न्यायाधीशों के विनियमों, सीनेट के क्रियाकलाप आदि के उल्लेख के साथ-साथ महत्त्वपूर्ण परिवारों में विवाह, मृत्यु, जन्म, तलाक आदि का दैनिक विवरण जनता के सूचनार्थ रखा जाता था। इसमें राज्य तथा नगर संबंधी सूचनाएँ भी दी जाती थीं।
ये सूचनाएँ एक श्वेत पट्ट पर लिखी जाती थीं, जिन्हें कुछ समय बाद, राजकीय पुरालेखागार में, रिकार्ड के रूप में सुरक्षित रखा जाता था। जूलियस सीजर ने इस प्रकार के समाचारों के प्रकाशन को सरकारी रूप दे दिया था। कुस्तुनतुनिया के राजधानी न बने रहने पर इनका प्रकाशन स्थगित हो गया।
Acta Senatus
सीनेट का कार्यवृत्त
रोम की सीनेट के कार्यों तथा निर्णयों का लिखित विवरण।
पहले यह विवरण गैर सरकारी रूप में रखा जाता था, किन्तु जूलियस सीजर की आज्ञा के अनुसार, इसे सरकारी रूप से लिखा और प्रकाशित किया और बाद में राजकीय पुरालेखागार में सुरक्षित रखा जाता था। आगस्टस (63 ईo पूर्व से 14 ईo) के शासन – काल में भी कार्यवृत्त रखा तो जाता था, परन्तु उसे प्रकाशित नहीं किया जाता था।
Acte Additionel
अपर प्रपत्र, एक्टे एडिशनेल
नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा अपने शत दिवसीय शासन के आरम्भ में उद्घोषित संविधान का प्रपत्र।
अपर प्रपत्र की रूपरेखा लुई अष्टदश द्वारा सन् 1814 ईo में प्रवर्तित संविधान के अनुरूप बनाई गई थी। इसके अंतर्गत प्रतिनिधि सरकार की स्थापना की गई, जिसमें चैम्बर ऑफ डेपुटीज और सीनेट की व्यवस्था थी। स्वतंत्र न्यायपालिका, समाचार-पत्रों की स्वतंत्रता और धर्म-स्वातंत्र्य का भी इसमें प्रावधान था।
0
राजतंत्र-समर्थक, आक्सियों फ्राँन्सेज
चार्ल्स मोराम (सन् 1868-1952 ईo) के नेतृत्व में, सन् 1898 ईo में संगठित दक्षिणपंथी संगठन, जो राजतंत्रवादी, यहूदी विरोधी तथा कैथोलिक मतपोषक था।
इस संगठन के अनुयायी लोग यहूदी डैफ्स के मुकदमे के समर्थकों के घोर विरोधी थे। इस आंदोलन के प्रतिपादक समाचार-पत्र का नाम आक्सियों फ्रान्सेज था। इस पत्र का संदापन लिओन दोदेत (सन् 1867-1942 ईo) ने किया। पोप एकादश ने, इसकी भर्त्सना की, क्योंकि इस आंदोलन के अनुयायी कट्टर राष्ट्रवादी थे। इसी कारण आगे चलकर ‘विशी’ सरकार पर इस आंदोलन का विशेष प्रभाव पड़ा। सन् 1944 ईo में, जब फ्रांस जर्मनी के प्रभाव से मुक्त हो गया तो यह आंदोलन समाप्त हो गया, किंन्तु दक्षिणपंथी विचारधारा विद्यमान रही।
Active record (=current record)