Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)(KHS)
Kendriya Hindi Samsthan (Agra)
Please click here to view the introductory pages of the dictionary
Abbreviation
संक्षेप / वर्णक्षर
शब्द के प्रथम वर्ण / अक्षर से बना हुआ शब्द का संक्षिप्त रूप। जैसे- B. A., M. A., M.B.B.S.।
Abbreviated (Form)
संक्षिप्त (रूप)
शब्द का छोटा किया हुआ रूप। देखिए- ‘ abbreviation’।
Abstract
अमूर्त
जो ज्ञानेद्रियों (कान, आँख आदि) द्वारा परिग्राह्य न हो। (abstract : : concrete)
Abstract Language
अमूर्त भाषा
भाषा का वह रूप जो व्यक्ति के मस्तिष्क में रहता है। अमूर्त भाषा के विपरीत सामान्य भाषा है जो मूर्त या स्थूल है क्योंकि सामान्य भाषा परिग्राह्य है।
Abstract Notion
अमूर्त धारणा
किसी पदार्थ के आर्थी तत्वों के आधार पर उस पदार्थ से संबंधित बनी हुई संकल्पना।
Accent
आघात
ध्वनि, अक्षर, शब्द आदि के उच्चारण की गुणवत्ता प्रभावित करने वाला दबाव।
Acronym
वर्णक्षर शब्द
विभिन्न वर्णाक्षरों (abbreviations) से बना हुआ शब्द जो स्वतंत्र शब्द के समान प्रयुक्त होता हो तथा जिन वर्णाक्षरों से वह बना हो, सामान्य रूप से लोग उन्हें भूल गए हों। जैसे- Pin (पिन) Postal Index Number
Adjective
विशेषण
व्याकरण के अनुसार नाम पदों (संज्ञा, सर्वनाम आदि) की विशेषता (गुण, संख्या आदि) बताने वाला शब्द।
Adverb
क्रिया विशेषण
व्याकरण के अनुसार क्रिया पदों की विशेषता (काल, स्थान, रीति आदि) बताने वाला शब्द।
Affix
प्रत्यय
शब्दांश जो स्वतंत्र प्रयुक्त न होकर अन्य किसी शब्द के पूर्व, मध्य या अंत में जुड़ा होता है। जैसे- ‘असावधानी’ शब्द में लगा हुआ प्रत्यय अ-, तथा ‘सुंदरता’ में लगा हुआ-ता प्रत्यय।
Affixation
प्रत्यययोजन
प्रत्यय जोड़ने की प्रक्रिया। देखिए- ‘affix’।
Affixing Language
प्रत्यय प्रधान भाषा
ऐसी भाषा जिसमें प्रत्ययों के प्रयोग से शब्द निष्पादन तथा पद निर्माण की प्रवृत्ति हो।
Agreement
अन्विति
वाक्य में एक भाषिक इकाई का लिंग, वचन आदि की दृष्टि से दूसरी भाषिक इकाई से सामंजस्य। जैसे- ‘अच्छा लड़का’ पदबंध में ‘अच्छा’ विशेषण एवं ‘लड़का’, संज्ञा शब्द में लिंग एवं वचन की दृष्टि से सामंजस्य अर्थात् अन्विति है।
Alien (Word)
विदेशी (शब्द)
अन्य भाषा से आया हुआ (शब्द) जो उस भाषा की शब्दावली का अंग न बना हो जिस भाषा में वह प्रयुक्त हो रहा हो।
Allomorph
संरूप
एक ही रुपिम के वे सदस्य रूप जो परस्पर परिपूरक वितरण में हों।
Allophone
संस्वन
एक ही स्वनिम के वे सदस्य स्वन जो परस्पर परिपूरक वितरण में हों।
Allophonic Details
संस्वनिक विवरण
संस्वनों से संबंधित जानकारी।
देखिए- ‘allophone’।
Alloseme
उपार्थ
एक ही अर्थिम के वे सदस्य जो एक ही अर्थ के भागीदार हों।
Alphabet
वर्णमाला
किसी भी लिपि में प्रयुक्त वर्णों का क्रम। जैसे- रोमन लिपि में वर्णों का क्रम a, b, c, d– आदि है और देवनागरी लिपि में वर्णों का क्रम क, ख, ग–आदि है।
Alphabetic