Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi) (CSTT)
Commission for Scientific and Technical Terminology (CSTT)
Please click here to view the introductory pages of the dictionary
Fabricating industries
संविचरन उद्योग
वे उद्योग जो तैयार धातु – अधातु उत्पादों से संरचना निर्मित करते हैं।
Face
पृष्ठ / फलक
1.किसी ठोस की सतह।
2. दन्तचक्र में दाँते की बाह्य रेखा का वह वक्रदार भाग जोकि अन्तराल वृत्त से बाहर पड़ता है।
3. वह सतह जिस पर सर्पी वाल्व घूमता है।
4. काग व्हील का फलक दंत की चौड़ाई होता है।
5. पट्टा – पुली का फलक नेमि की चौड़ाई होती है।
Face cutter
फलक भ्रमिकर्तक
1. वह मिलिंग भ्रमिकर्तक जिसमें दाँते त्रिज्यीय आकार के चक्रिया के ऊपर ठोस रूप से या खाँचों में लगे रहते हैं।
2. वह भ्रमिकर्तक, जिसमें दाँते त्रिजीय रूप में चक्रिका के ऊपर बने होते हैं। इसका प्रयोग पृष्ठों को समतल करने के लिए होता है।
Face lathe
फलकन खराद
यह लघु मंच एवं गंभीर अंतराल वाली खराद होती है जिसका उपयोग मुख्यतया ऐसे कार्यों का पृष्ठीकरण करना होता है जो लम्बाई में छोटे परन्तु व्यास में बड़े होते हैं जैसे कि बड़े पहिए या चक्रिकाएँ।
Face mark
फलक – चिन्ह
कार्य किये जाने वाले काष्ठ की एक पृष्ठ पर लगाया गया चिन्ह जिससे यह मालूम रहे कि यह मुख्य फलक है और इसी से अन्य पृष्ठों को ठीक किया जा सके।
Face plate, (face chuck)
फलक पट्टिका / फलक प्लेट
एक बड़ी वर्तुल चक्रिका, जिस खराद – हैडस्टॉक के तर्कु या मैडल के साथ काबलों से बांध दिया जाता है और कार्य को इस प्लेट के साथ बांधा जाता है। प्लेट में बने स्लॉट व खांचों में कुत्ते को फंसा दिया जाता है। इसे फलक चक भी कहते हैं।
Face plate, Indexing
अनुभाजक फलक प्लेट
खराद मशीन या अन्य मशीनों में इस फलक प्लेट का बहु – चूड़ी कर्तन के लिए सही अन्तराल प्रदान करने या अन्य इसी के समकक्ष प्रयोजनों में किया जाता है। चित्र में 12 छिद्र हैं और आन्तरिक या मुख्य प्लेट में एक छिद्र है। दोनों प्लेटों को टेपर पिन द्वारा बिठाया जाता है। कृपया चित्र 20 देखें।
Face width
फलक चौड़ाई
(ए) दाँत के ऊपर की चौड़ाई, जो स्पर, कुण्डलिनी एवं वर्म गरारी के अक्षर के समान्तर मापी जाती है।
(बी) दाँत के ऊपर की चौड़ाई, जो बेवेल गरारी के अन्तराल शंकु जनक के समान्तर मापी जाती है।
Facet
फलकिका
एक छोटा फलक जोकि यांत्रिकी में छोटे समांतरों के लिए प्रयोग होता है जोकि छैनियों और बरमों के बिन्दुओं पर बनते हैं। यह कर्तक औजारों के बिन्दुओं की ढालू सतह होती है।
Facing
(ए) फलकन, (बी) फलक
(ए) खराद मशीन पर किसी भी कार्य के सपाट फलक को खरादना।
(बी) मशीन का उभरा हिस्सा, जिस परअन्य हिस्से आरोपित किये जाते हैं।
(सी) चिकनी छोटी ढलाइयों के उत्पादन के लिए फलकन चूर्ण जैसे प्लम्बैगों या टाल्क, को सांचे के ऊपर छिड़का जाता है। इस चूर्ण का छिड़काव पैटर्न को सांचे से हटाने के लिए किया जाता है।
लेकिन बड़ी ढलाइयों के मामले में समुद्री – कोयला और बालू के मिश्रण को पैटर्न के ऊपर तथा चारों और भर दिया जाता है और बाद में सांचे को कूटा जाता है।
Facing machine
फलकन मशीन
1. एक केन्द्रण मशीन, जिस पर काबला – शीर्ष, धुरी और स्टडों आदि का फलकन किया जाता है इसके लिये विभिन्न प्रकार के समुचित कर्तकों का प्रयोग किया जाता है।
2. वह केंद्रण मशीन जिसमें उपयुक्त कर्तक लगाकर बोल्ट हैडो, घुरों, स्टड इत्यादि के फलकन के लिये प्रयोग की जाती है।
Facing sand
फलकन बालू
1. कोयले की धूलि, नई बालू और कच्ची बालू का मिश्रण जोकि लोहा निर्माताओं द्वारा साँचों के अन्दर लगाया जाता था ताकि ढला हुआ लोहा खुरदरा न हो।
2. फलकन बालू कोयला चूर्ण, नया बालू और पुराने बालू के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इसका इस्तेमाल सांचे के फलकों को आस्तरित करने में किया जाता है ताकि ढलाई को चिकनी पृष्ठ दी जा सके। फलकन बालू को पैटर्न के चारों ओर एक इंच मोटाई तक कूट कर भरा जाता है।
Facing tool
फलकन औजार
(1) वह औजार जो सांचे की फलक को ठीक करने में प्रयोग किये जाते हैं।
(2) ढलवां लोह द्वारा बनी ईंटें जोकि नई बनी कंक्रीट की सतहों को घिसने के लिए प्रयोग की जाती हैं ताकि सतह चिकनी हो जाए।
Factor of safety
सुरक्षा गुणक
1. यह शब्द उस सीमा को बताता है जहाँ तक किसी पदार्थ या मशीन पर कार्य किया जा सकता है।
2. किसी उत्पाद के अभिकल्पन में अज्ञानवश और अनिश्चितता के कारण होने वाली विफलता से बचने के लिये रखी गई गुंजाइश।
Factor of safety of steam boiler
भाप बायॅलर का सुरक्षा गुणक
वह संख्या जोकि बायॅलर की कार्यकारी विकृति और उसकी सामर्थ्य का अनुपात दर्शाती है। सुरक्षा दाब प्लेटों की टूटने वाली प्रतिबल या तनाव सामर्थ्य, उनकी मोटाई, बायॅलर का व्यास तथा रिविटित जोड़ों की दक्षता पर निर्भर करता है।
Fahrenheit
फार्नेहाइट
वह थर्मामीटर स्केल जिसमें पानी का जमन बिन्दु 32 तथा क्वथन बिन्दु 212 पर होता है।
Failure
विफलता
कोई पदार्थ या संरचना उस समय विफल कही जाएँगी जब वह निर्धारित डिजाइन के अनुसार कार्य न कर सके।
Fair lead
रज्जु संदर्शक
रज्जु के लिये संदर्शक सामान्यतया घिरनियों के साथ।
Fair wages
उपयुक्त मजदूरी
इसमें श्रमिक को इतनी मजदूरी दी जाती है कि वह अपनी कार्यक्षमता को भी बनाये रखे।
Fall