Urdu-Hindi Shabdkosh (UP Hindi Sansthan)
U P Hindi Sansthan
शब्दकोश के परिचयात्मक पृष्ठों को देखने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें
Please click here to view the introductory pages of the dictionary
अंदल (عندل)
अ. वि.- बड़े डीलडौल का ऊँट; सर्व का लंबा पेड़।
अंदलीब (عندلیب)
अ. स्त्री.- एक प्रसिद्ध गानेवाली चिड़िया, बुलबुल, कल्विंकक, गोवत्सक।
अंदलुस (اندلس)
अ. पुं.- यूरोप का एक राष्ट्र, स्पेन।
अंदाइश (اندائش)
अ. स्त्री.- दीवार पर किया जानेवाला लेस, लेपन, कहगिल।
अंदाख़्तः (انداختہ)
फा. वि.- फेंका हुआ; डाला हुआ।
अंदाख़्तनी (انداختنی)
फा. वि.- फेंकने योग्य; डालने योग्य।
अंदाज़ः (اندازہ)
फा. पुं.- अनुमान, अनुमिति, तख़्मीना; अटकल, क़ियास; विचार, ख़याल; शक्ति, ताक़त; साहस, जुर्रत; नमूना, बानगी; चिह्न, निशान; निश्चय, इरादा।
अंदाज़ (انداز)
फा पुं.- अनुमान, अंदाज़; अटकल, क़ियास; शैली, पद्धति, तर्ज़; हावभाव, नाज़ो अंदाज़ा, (प्रत्य.) फेंकने वाला, जैसे ‘तीर अंदाज़ ‘ ‘तीर चलानेवाला।’ “तीरंदाज़” भी प्रयुक्त, जैसे — “तिर्छी नज़रों से न देखो आशिक़े दिल्गीर को, कैसे ‘तीरंदाज़’ हो, सीधा तो कर लो तीर को”।
अंदाज़न (اندازاً)
फा. वि.- अनुमानतः, अंदाज़े से; अटकल से, क़ियासन; लगभग, क़रीब-क़रीब।
अंदाम (اندام)
फा. पुं.- शरीर, देह, जिस्म।
अंदामी (اندامی)
फा. पुं.- वह सुन्दर वस्त्र जो शरीर पर बिलकुल ठीक हो।
अंदामे निहानी (اندام نہانی)
फा. स्त्री.- स्त्री की गुह्येन्द्रिय, योनि, भग, फ़ुर्ज़, वराङ्ग, स्त्री का गुप्तांग।
अंदायः (اندایہ)
फा. पुं.- दावारों पर लेस करने की करनी, गिल मालः।
अंदार (اندار)
फा. पुं.- कहानी, आख्यायिका, क़िस्सा।
अंदीक (اندیک)
फा. अव्य.- आशा है, उम्मेद है।
अंदीदः (اندیدہ)
फा. वि.- चकित, स्तब्ध, ह़ैरान।
अंदीदनी (اندیدنی)
फा. वि.- अचंभे के योग्य।
अंदुर्ज़ (اندرز)
फा. स्त्री.- दे. ‘अंदर्ज़’ दो. शु. हैं।
अंदुहाँ (اندھاں)
फा. वि.- दुःखित, खेदग्रस्त, ग़मग़ीन।
अंदूदः (اندودہ)