Urdu-Hindi Shabdkosh (UP Hindi Sansthan)
U P Hindi Sansthan
शब्दकोश के परिचयात्मक पृष्ठों को देखने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें
Please click here to view the introductory pages of the dictionary
ब
–
ब अक़्सात (بہ اقساط)
फा. अ. अव्य.- क़िस्तों में करके, थोड़ा-थोड़ा करके, की बार में।
ब अदब (بہ ادب)
फा. अ. अव्य.- नम्रता और आदर के साथ, आदरपूर्वक।
ब अल्फ़ाज़े दीगर (بہ الفاظ دیگر)
फा. अ. अव्य.- दूसरे शब्दों में, दूसरे प्रकार से।
ब अह्सने वुजूह (بہ احسن وجوہ)
फा. अ. अव्य.- बहुत अच्छे प्रकार से, सुंदर रूप से।
ब आज़ादी (بہ آزادی)
फा. अव्य.- स्वतंत्रता के साथ, खुले रूप से।
ब आबोताब (بہ آب و تاب)
फा. अव्य.- चमक- दमक के साथ, शानों-शौकत के साथ।
ब आराम (بہ آرام)
फा. अव्य.- आराम से, इत्मीनान से, सुख- चैन से; सुगमता से, सरलता से।
ब आसाइश (بہ آسائش)
फा. अव्य.- दे. ‘ब आराम’।
ब आसानी (بہ آسانی)
फा. अव्य.- सुगमतापूर्वक, सरलता से, आसानी से।
ब आसूदगी (بہ آسودگی)
फा. अव्य.- सुख- चैन से, ऐशो आराम से, आराम से, सुगमता से।
ब इख़्तियारे ख़ुद (بہ اختیار خود)
फा. अव्य.- अपने अधिकार से।
ब इख़्तिसार (بہ اختصار)
फा. अ. अव्य.- संक्षेप में, संक्षिप्त रूप से।
ब इज़्ज़तो एहतिराम (بہ عزت و احترام)
फा. अ. अव्य.- पूरे संमान के साथ, पूरे आदरप-सत्कार के साथ, पूर्ण प्रतिष्ठा तथा सम्मान-सहित।
ब इत्तिफ़ाक़े राय (بہ اتفاق راے)
फा. अ. अव्य.- सबकी सहमति से, सर्वसम्माति से।
ब इत्मीनान (بہ اطمینان)
फा. अ. अव्य.- दे. ‘ब आराम’।
ब इफ़्रात (بہ افراط)
फा. अ. अव्य.- अत्यधिक, बहुत ज़ियादा ज़रूरत और आवश्यकता से अधिक।
ब इवज़ (بہ عوض)
फा. अ. अव्य.- बदले में, इवज़ में।
ब उज्लत (بہ عجلت)
फा. अ. अव्य.- शीघ्रतापूर्वक, जल्दी से।
ब एहतियात (بہ احتیاط)