Urdu-Hindi Shabdkosh (UP Hindi Sansthan)
U P Hindi Sansthan
शब्दकोश के परिचयात्मक पृष्ठों को देखने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें
Please click here to view the introductory pages of the dictionary
ग
–
गंग (گنگ)
फा. स्त्री.- गंगा नदी।
ग़गज़मंदी (غرض مندی)
अ. फा. स्त्री.- इच्छा, ख़्वाहिश-मंदी; मतलब अटका हो।
गंगबरार (گنگ برار)
फा. स्त्री.- गंगा या दूसरी नदी की धारा के नीचे से निकली हुई (नयी) ज़मीन।
गंगल (گنگل)
फा. पुं.- उपचार, जादू; ठठोल, मस्ख़री।
गंगोजमन (گنگوجمن)
फा. स्त्री.- गंगा और यमुना।
गच (گچ)
फा. स्त्री.- चूने की टीप, चूने से पक्की की हुई जगह।
ग़ंज (غنج)
अ. पुं.- आँख अथवा भौंह का संकेत, सैन; हावभाव, नाज़ोअंदाज़।
ग़ंज़ (غنظ)
अ. पुं.- बहुत अधिक दुःख, नित्य का शोक।
गज़ (گز)
फा. पुं.- नापने की लकड़ी जो 16 गिरह या 36 इंच की होती है; झाऊ का पेड़।
गज़ः (گزہ)
फा. पुं.- नगाड़ा बजाने की लकड़ी; एक प्रकार का तीर।
गंज (گنج)
फा. पुं.- निधि, खज़ाना, कोष।
गंजः (گنجہ)
फा. पुं.- एक नगर।
ग़ज़ [ज़्ज़] (غز)
अ. पुं.- घाव में पीप पड़ना और उसका घाव से बहना।
ग़ज़ [ज़्ज़] (غض)
अ. पुं.- आँखें बन्द करना; आवाज़ धीमी करना; धैर्य धरना; बुरी बात का सहन करना; हानि करना।
गज़क (گزک)
फा. पुं.- शराब के साथ खाने की चीज़; एक मिठाई जो शकर और तिल से बनती है।
ग़ज़गाव (غزگاؤ)
फा. पुं.- एक जंगली गाय जिसकी पूँछ से मोरछल बनते हैं, सुरा गाय।
गज़ंद (گزند)
फा. स्त्री.- हानि, अनिष्ट, नुक़सान; दुःख, कष्ट, तक़लीफ़।
गंजदान (غنج دان)
फा. पुं.- वह स्थान जहां धन गड़ा हो; ख़ज़ाने का स्थान, कोषागार।
ग़ज़न्फ़र (غضنفر)