logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Brihat Muhawara Kosh (Vol. 2)

Please click here to read PDF file Brihat Muhawara Kosh (Vol. 2)

जंग करना, जंग चढ़ना, जिदाल जिदाल करना, जंग मचाना, लेना
लड़ाई ठानना ।
सभी शक्तिशाली राज्य जंग करके अपनी श्रेष्ठता प्रमाणित करने की चिन्ता में रहते हैं।

जंग (का) खा जाना
मुर्चा करना।
सब पेटियां भीतर से जंग खा गयी हैं।

जंग चढ़ना
दे. जंग करना।

जंग जिदाल करना
दे. जंग करना।

जंग मचाना
दे. जंग करना।

जंग लगना
बेकाम होता जाना।
दे. जंग खा जाना।
मैं महसूस करता हूं कि मेरी जिन्दगी पर रोज-ब-रोज जंग लगता जा रहा है (कर्मं-प्रेमचंद, 95)।

जंग लेना
दे. जंग करना।

जंगल
सूना और उजाड़।
कुछ पूछो मत, शहर का वह हिस्सा तो उस समय एकदम जंगल था।

जंगल का आदमी
वनमानुस; बन्दर ।

जंगल की हवा
साफ हवा।


logo