logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh : Gahane Sambandhi Shabd

अनवट
जोडुआ, पैर में पहनने के।

अनोखा
पैर में पहनने का गहना।

उजरई, उजारनो
गहनों को तेजाब या खटाई में डालकर साफ करना।

एरन
कान में पहने के गहने।

कंठी
एक लड़ी का सोने के गुरियों का गहना।

ककना
हाथ में पहनने के गहने।

कजरिया
हाथ में पहनने का गहना।

कटील
बांके हाथ में भुजा में पहनने का गहना।

कठला
जिसमें ताबीज चन्दा, सूरज, हाय की पुतली और बघनखां आदि लगाते हैं।

कड़ार
हाथ में पहनने का गहना।


logo