ऐसी हड़ताल जिसमें कर्मचारी कारख़ाने में उपस्थिति तो दर्ज़ कराते हैं पर सौंपा गया नियमित काम नहीं करते।
tool down strike
औज़ारबंद हड़ताल
स्त्री.
तु.
कलमबंद हड़ताल।
औडुव/औड़व
पुं.
संगी.
वह राग या रागिनी जिसमें षड्ज के साथ किन्हीं और चार स्वरों अर्थात् कूल पाँच स्वरों का प्रयोग हो।
औद्योगिक क्रांति
स्त्री.
सन् 1780 से 1820 ई. के मध्य नवीन वैज्ञानिक अन्वेषणों के फलस्वरूप ब्रिटेन तथा बाद में यूरोपीय देशों में उद्योगों के क्षेत्र में हुआ युगांतकारी परिवर्तन जिसके परिणामस्वरूप सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा वैचारिक क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए। इस नए युग को अर्नाल्ड टायनबी ने 'औद्योगिकी क्रांति' का नाम दिया।
Industrial Revolution, industrial revolution
औद्योगिक क्रांति
स्त्री.
उद्योग-क्षेत्र में द्रुतगामी प्रगति।
औद्योगिक निर्माण
पुं.
इंजी., वाणि.
बड़े पैमाने पर व्यापार के लिए वस्तु विशेष का निर्माण। उदा. इस्पात निर्माण।
manufacture/manufacturing
औद्योगिक बस्ती
स्त्री.
प्रशा.
वह इलाका जहाँ सरकार ने छोटे पैमाने के उद्योगों को कारख़ाने स्थापित करने के लिए भूखंड एवं अन्य बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराई हों।
industrial estate
औपचारिक संगठन
पुं.
समा.
पूरी तरह से व्यवस्थित सामूहिक संगठन जिसके (औपचारिक रूप में) निर्धारित नियम तथा स्पष्ट दायित्व तथा अधिकार होते हैं। जैसे: स्कूल, अस्पताल, स्वैच्छिक एवं सरकारी संस्थाएँ इत्यादि।