1. उन्नीसवीं तथा बीसवीं शतब्दी ईo में समाजवादी विचारधारा के प्रसार द्वारा कृषकों की स्थिति में सुधार लाने और उन्हें भू-स्वामित्व दिलाने के लिए किए गए महत्त्वपूर्ण प्रयासों का संयुक्त रूप।
2. अठारहवीं शताब्दी ईo में इंग्लैंड में हुआ भूमि-सुधार संबंधी आंदोलन जिसमें यह प्रतिपादित किया गया कि भूमि की उत्पादन-क्षमता तथा पशुओं की नस्ल में सुधार लाने के लिए आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों तथा अन्वेषणों का प्रयोग किया जाना चाहिए।
Albion
एलबियन
526 ईo पूर्व में प्रसिद्ध अन्वेषक मेसिलियोट द्वारा ब्रिटिश द्वीप समूह को दिया गया नाम।
इसे ब्रिटेन का प्राचीन नाम भी कहा जाता है।
Album
अलबम
1. सामान्य अर्थ में, नक्शों, टिकटों, फोटो, चित्रों आदि की संकलन पुस्तिका के लिए प्रयुक्त संज्ञा।
2. प्राचीन रोम में ऐसी विशिष्ट पट्टिका, जिस पर आज्ञप्ति, राजाज्ञा या सरकारी आदेश आदि लिखे जाते थे।
श्वेत पट्ट पर लिखे जाने के कारण पट्टिका को ‘अलबम’ कहा जाता था। आगे चल कर इसका प्रयोग संकुचित अर्थ में, सरकारी नामों की तालिका के लिए भी किया जाने लगा।
Alderman
पौर मुख्य, विशिष्ट पौर, आल्डर्मन
1. विशिष्ट सत्ता, सम्मान या पद का धारक व्यक्ति, विशेषकर, ऐसा व्यक्ति जो प्राचीनकाल के किसी पूर्ववर्ती राज्य या क्षेत्र में, किसी आंग्ल सैक्सन राजा के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में, कार्य करने वाला अधिकारी रहा हो।
2. अप्रचलित अर्थ में, किसी श्रेणी या निकाय का मुखिया।
3. इंग्लैंड में, मध्य युग से लेकर नगर-निगमों के पुनर्गठित होने तक, नगरों और बरो में महापौर (मेयर) के नीचे का दंडाधिकारी।
4. नगर के सदस्यों द्वारा निर्वाचित विशिष्ट सदस्य।
Allusive arms
कुलांकित आयुध
आयुध, जिन पर उनके स्वामी या स्वामी कुल का प्रतीक नाम अंकित हो।
Amity
मैत्री
परस्पर प्रतिस्पर्धी, प्रतियोगी या विरोधी लक्ष्यों, उद्देश्यों, विचारों, गतिविधियों आदि के होते हुए भी, दो या अधिक देशों के बीच पारस्परिक सहिष्णुता, सामंजस्य, सद्भाव, सहअस्तित्व तथा शांति बनाए रखना।
Amphictyonic Council
एम्फिकटिआनी परिषद
प्राचीन यूनानी पड़ौसी राज्यों के प्रतिनिधियों का संघ, जिसके सदस्य उपासनादि के लिए किसी पूजा-स्थान पर, विशेष रूप से एडल्फी में, एकत्रित होते थे।
Amphictyonic League
ऊपर देo : Amphictyonic Council
Amphitheatre
रंगवाट, रंगभूमि, अखाड़ा
गोलाकार, वृत्तीय या अर्धवृतीय अखाड़ा, जिसमें दर्शकों के बैठने के लिए चारों ओर सोपानाकर व्यवस्था बनी होती थी। इसका मध्य भाग खुला होता था, जहाँ प्रतियोगी व्यक्ति दर्शकों को अपने खेल-तमाशे या करतब दिखाते थे।
Amri Nal group (of pottery)
(मृद्भांडों का) अमरीनाल वर्ग
पाकिस्तान के सिंंध प्रांत में, 'अमरी' तथा विलोचिस्तान के 'नाल' नगरों के नाम पर बना वर्ग।
अमरी और नाल दोनों नगर अपने मृद्भांडों के लिए प्रसिद्ध रहे हैं। अब तक प्राप्त मृदभांडों में धूसर वर्ण के ज्यामितिक चित्र बने हैं नाल शैली के मृद्भांडों में पशुओं एवं वनस्पतियों के आलंकारिक चित्र हैं। ये मृदभांड सिंंध सभ्यता के पूर्व रूप को दर्शाते हैं। इस तथ्य की पुष्टि पुरातात्विक अवशेषों से होती है।