logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Gallop poll
गैलप पोल, मत संग्रह किसी सार्वजनिक महत्व के विषय पर अथवा चुनाव के समय जनमत का पूर्वानुमान करने के लिए किया गया सर्वेक्षण। इस प्रणाली का सर्वप्रथम प्रयोग अमेरिका में डॉ. गैलप के द्वारा किया गया था।

Gambatsu
गबंत्सु, सैन्यदल प्रथम तथा द्वितीय महायुद्धों के बीच जापान में एक विशिष्ट सैनिक गुट जो उग्र रूप से राष्ट्रवादी था। प्रथम महायुद्ध के पश्चात् जापान की राजनीति में यह गुट एक शक्तिशाली कारक के रूप में उभरा और द्वितीय महायुद्ध के अन्तिम चरणों तक इस गुट ने देश के प्रशासन पर अपना पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लिया था। यह एक प्रकार से पूर्व परम्परा ही की कड़ी था। इस दल ने अपनी उद्देश्य पूर्ति के लिए आंतकवादी उपाय भी अपनाए।

Garrison state
G

Gas warfare
गैस युद्ध वह युद्ध जिसमें विषैली, श्वासावरोधक तथा अन्य प्रकार की जनसंहारकारी गैसों का प्रयोग हो।

General act (= general law)
1. सन्नियम 2. सामान्य विधि 1. अंतर्राष्ट्रीय विधि के अंतर्गत इस शब्द का प्रयोग संधि के पर्यायवाची के रूप में भी किया जाता है। 2. ऐसी विधि या क़ानून जो सामान्यतः किसी देश में रहने वाले समस्त व्यक्तियों पर लागू हो।

General Agreement on Trade and Tariff (GATT)
व्यापार एवं प्रशुल्क संबंधी सामान्य समझौता एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन जिसका उद्देश्य सदस्य राज्यों के मध्य अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को सरल एवं सुगम बनाना है। इसकी प्रथम बैठक जेनेवा में 1947 में हुई थी। यह सदस्य राज्यों के प्रशुल्क एवं अन्य व्यापार संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए पारस्परिक समझौते कराने में सहायता करता है। प्रारंभ में इसमें केवल 23 राज्य थे परंतु अब यह संख्या बढ़कर 100 से अधिक हो गई है। ये विश्व व्यापार के 80% से अधिक का संचालन करते हैं।

General Assembly (U.N.O.)
महासभा यह संयुक्त राष्ट्र के 6 प्रमुख अंगों में से एक है। संयुक्त राष्ट्र संघ के सभी सदस्य राज्य इसके सदस्य होते हैं और प्रत्येक राज्य के प्रतिनिधि मंडल को एक मत प्राप्त होता है। इसके अधिवेशन साधारणतया प्रतिवर्ष होते हैं, परन्तु इसका विशेष अधिवेशन भी बुलाया जा सकता है। इसे महत्वपूर्ण पदों एवं समितियों के निर्वाचन का अधिकार है जिनमें महासचिव, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के सदस्य, सामाजिक और आर्थिक परिषद् के सदस्य, सुरक्षा-परिषद् के अस्थायी सदस्य शामिल हैं। यह विश्व की उन सभी समस्याओं एवं परिस्थितियों पर विचार-विमर्श कर सकती है जिनका संबंध विश्व में शांति बनाए रखने से है। यद्यपि इसके प्रस्ताव बाध्यकारी नहीं होते परन्तु सभी राज्यों का प्रतिनिधित्व करने के कारण संयुक्त राष्ट्र की महासभा विश्व जनमत का दर्पण मानी जाती है और इसे विश्व की संसद भी कहा जाता है।

General conference
महासम्मेलन 1. कुछ धार्मिक संप्रदायों का उच्चतम विधायी या विचार-विमर्शकारी निकाय। 2. किसी राजनीतिक दल, गुट या संगठन के सदस्यों की आम समा, जो किसी उद्देश्य विशेष या सैद्धांतिक विचार-विमर्श आदि के लिए बुलाई गई हो।

General disarmament
सामान्य निरस्त्रीकरण, सामान्य निःशस्त्रीकरण विश्व के राज्यों द्वारा पारस्परिक संधि-समझौते करके शस्त्रास्त्रों में सामान्य रूप से उत्तरोत्तर कमी करना।

General election
आम चुनाव संसद अथवा विधान सभाओं के लिए विधि अथवा रीति के अनुसार नियमित अवधि पर आयोजित चुनाव। भारत में ये चुनाव हर पाँचवें वर्ष होते हैं।


logo