ऐसा प्रसारण कोडन मानक जो समय संपीडित करता है और संदीप्ति तथा रंग भेद सिगनल को जोड़कर एक बना देता है।
Mural
भित्ति चित्र
दीवार पर बनाए गए चित्र। ये चित्र मिट्टी, पत्थर , कपड़े या कागज़ से भी बनाए जा सकते है।
Music
संगीत
गायन अथवा वाद्य यंत्र स्वरों में प्रभावशाली ढंग से सहस्वरता स्थापित करने की कला।
Music Cue
संगीत संकेत
फिल्म के प्रत्थेक भाग के लिए संकेतों के माध्यम से अलग-अलग अभिलिखित संगीत। फिल्म के भाग को चयलित कर ध्वनि पथ पर अतिउत्तम संगीत का अभिलेख किया जाता है।
Musician
संगीतकार
गायन अथवा वाद्य वादन में निपुण व्यक्ति।
Mute
मूक दृश्य, मूक चलचित्र
ध्वनिरहित रिकॉर्ड किया गया दृश्य या शॉट।
Nano.Seconds (N.S.)
नैनो सैकंड
एक सैकंड का एक अरबवां भाग: 1x10 या 0.0000000001 सैकंड।
Narration
वृत्तांत, नरेशन
स्पीकर या व्कता के बिना ध्वनि पथ से फिल्म के दर्शक द्वारा सुने गए शब्द।
National T.V. System Committee (Ntsc)
नेशनल टी.वी. सिस्टम कमेटी (एन.टी.एस.सी)
वर्तमान यू.एस. टी.वी. सिस्टम कमेटी जो वर्तमान यू. एस. टी.वी. प्रणाली के लिए मानकों के सूत्रण पर काम करती है। अब यह अमेरिकन सिस्टम ऑफ कलर टेलीकास्टिंग का वर्णन करती है।
Nave
मध्य वीथि
गिरजाघर का मुख्य या केंद्रीय भाग। सामान्यत: इसके अगल-बगल में गलियारे होते हैं और अंत में अर्धगोलाकार कक्ष होते हैं।