logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Description
वर्णन
एक टैक्सॉन (वर्गक) की विशेषताओं का विवरण।

Determinant
निर्धारक
कोशिकीय बृहत्-अणुओं के वे घटक या भाग जो विशेष प्रतिरक्षात्मक, परिवर्धनीय अथवा आनुवंशिक प्रकार्य करते हैं। प्रतिजन के इस भाग से प्रतिरक्षी अणु आबद्ध होते हैं।

Determinate embryology
निर्धारी भ्रूणविज्ञान
भ्रूणविज्ञान का वह प्रकार, जिसमें प्रत्येक कोशिका का भविष्य पूर्वनिर्धारित होता है।

Deuterotoky
अनिषेकोभजनन
अनुषेकजननीय अंडों से दोनों लिंगों का जनन।

Deutonymph
द्वितीयार्भक
बरुथी (mite) का तीसरी इंस्टार (निर्मोक रुप)।

Deutoplasm
पोषद्रव्य
कोशिकाद्रव्य में अंडे का पीतक अथवा पोषक पदार्थ।

Development
परिवर्धन
जीवधारियों में वृद्धि के साथ-साथ विभेदन की प्रक्रिया। इसके द्वारा अंडे से भ्रूण और भ्रूण से वयस्क बनता है अथवा किसी अविभेदित भाग से विभेदित भाग बन जाता है। पहले को भ्रूणीय तथा दूसरे को अभ्रूणीय परिवर्धन कहते हैं।

Devonian period
डिवोनी कल्प
पृथ्वी के कालक्रम में पेलियोजोइक महाकल्प का एक भाग, जिसमें सील्यूरियन तथा पर्मियन कल्पों के बीच 30 करोड़ वर्ष से लेकर 25 करोड़ वर्ष पूर्व तक का समय आता है। इस अवधि में सर्वप्रथम उभयचर एवं कीट प्रकट हुए।

Diagnosis
निदान
किसी टैक्सॉन की पहचान के लिए उसकी विशिष्टताओं के आधार पर तकनीकी वर्णन।

Diagnostic index
विभेद सूचक
किसी जाति-विशेष या जाति-समूह की वंशीय निकटता का परिणाम, जिसके द्वारा उनके विभेदक लक्षण अथवा गुणों के आधार पर उन्हें अलग-अलग पहचानना संभव होता है।


logo