logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Nationality
राष्ट्रिकता किसी राष्ट्र विशेष का, जन्मतः अथवा एक निश्चित अवधि तक आवास के कारण, प्राप्त नागरिकता। किसी अन्य देश की नागरिकता प्राप्त हो जाने पर राष्ट्रिकता भी बदल जाती है। विदेशियों द्वारा नागरिकता अथवा राष्ट्रिकता राज्य के नियमानुसार ही प्राप्त की जा सकती है।

Nationalization
राष्ट्रीयकरण संसद के क़ानून अथवा राष्ट्रपति के अध्यादेश द्वारा किसी निजी उद्योग अथवा उद्यम के राष्ट्रहित की दृष्टि से सरकारी स्वामित्व में लेने की प्रक्रिया। राष्ट्रीयकरण का उद्देश्य निजी उद्योगों और उद्यमों की व्यवस्था को ठीक करऩा तथा उनसे होनेवाली आय को राष्ट्रहित के कामों में लगाना होता है।

National liberation
राष्ट्रीय विमुक्ति किसी राष्ट्र द्वारा विदेशी दासता से मुक्त होने तथा स्वतंत्रता प्राप्त करने की स्थिति। भारत में राष्ट्रीय विमुक्ति की शुरूआत सन् 1857 के आंदोलन से हुई जो कालांतर में राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन का रूप धारण कर गई और अन्त में 1947 में देश ने स्वतंत्रता प्राप्त की।

National regeneration
राष्ट्रीय पुनरूज्जीवन किसी राष्ट्र का गुलामी अथवा स्वेच्छाचारिता या प्रमाद आदि के कारण पतन हो जाने पर उसे पुनः विभिन्न राजनीतिक या सामाजिक आंदोलनों द्वारा जागृत करने, स्वतंत्र कराने अथवा वहाँ उच्च मानकों एवं जीवन-मूल्यों की स्थापना करने की प्रक्रिया।

National security
राष्ट्रीय सुरक्षा आंतरिक झगड़ों, उपद्रवों, विप्लवों अथवा बाह्य आक्रमणों से देश की रक्षा करने तथा देश में शांति बनाए रखने के लिए राज्य द्वारा सेना अथवा पुलिस के माध्यम से की गई सुरक्षा व्यवस्था।

National self-determination
राष्ट्रीय आत्मनिर्णय प्रत्येक राष्ट्र को अपनी शासन प्रणाली स्वेच्छानुसार निर्धारित करने का अधिकार जिसके लिए उसका एक स्वतंत्र संप्रभुतायुक्त राज्य के रूप में गठित होना आवश्यक पूर्वदशा है।

National waters
राष्ट्रीय जलक्षेत्र किसी राज्य के प्रदेश में स्थित वे जलक्षेत्र जैसे, नदियाँ, खाड़ियाँ, बंदरगाह, नहरें, झीलें आदि जो राज्य के पूर्ण क्षेत्राधिकार एवं नियंत्रण में होते हैं। राष्ट्रीय जलक्षेत्रों में संभवतः देश के भूभागीय समुद्र एवं मत्स्यहरण-क्षेत्र को भी शामिल किया जा सकता है।

Nation in arms
युद्धोद्यत राष्ट्र वे राष्ट्र जो आसन्न युद्ध अथवा वास्तविक युद्ध की स्थिति में अपनी संपूर्ण जन-शक्ति तथा आयुध बल को युद्ध का मुकाबला करने में लगा देते हैं या उसके लिए तत्पर रहते हैं। ऐसी ही स्थिति द्वितीय विश्व युद्ध में ग्रेट ब्रिटेन, जापान तथा जर्मनी की थी।

Nation-state
राष्ट्र-राज्य राष्ट्रीयता की धारणा पर आधारित राज्य। राष्ट्र-राज्य के सिद्धांत का उदय यूरोपीय देशों में सन 1500 से 1900 के बीच हुआ। इसके उदय से मध्यकालीन सामन्ती व्यवस्था और चर्च - राज्य की अवधारणा समाप्त हो गई। विचारों के धरातल पर मैक्यावली राष्ट्र-राज्य का अग्रदूत कहा जा सकता है।

NATO ( = North Atlantic Treaty Organisation)
नाटो, उत्तरी एटलांटिक संधि-संगठन सोवियत संघ के बढ़ते हुए प्रभाव से पश्चिम तथा केन्द्रीय यूरोप के बचाव के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रयत्नों के फलस्वरूप सन् 1949 में विभिन्न राज्यों द्वारा आत्मरक्षार्थ गठित किया गया एक क्षेत्रीय संगठन। उक्त संगठन के सदस्य देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका, युनाइटेड किंग्डम, कनाडा, फ्रांस, पश्चिम जर्मनी, इटली, पुर्तगाल, डेनमार्क, नार्वे, आइसलैंड, बेल्जियम, हॉलैंड, लक्सम्बर्ग, ग्रीस तथा टर्की शामिल हैं। इस संगठन का निर्माण सामूहिक सुरक्षा के सिद्धांत पर हुआ है। नाटो का अपना एक स्थायी सैनिक मुख्यालय है।


logo