वह तत्व जो एक फिल्म में औचित्यपूर्ण ढंग से दोहराया जाता है।
Motivated Light Source
अभिप्रेरक प्रकाश स्रोत
दृश्य में वह उपयुक्त दिशा जहाँ से मुख्य प्रकाश आना चाहिए।
Mounting Plates
आरोहण पट्टिका
एक अंतरापृष्ठ युक्ति जो कैमरे और शीर्ष के मध्म स्थित होती है, जिससे कि कैमरे को शीघ्र और आसानी से शीर्ष से अलग किया जा सकता है या उस पर लगाया जा सकता है।
Moving Picture Expert Group
मूविंग पिक्चर एक्सपर्ट ग्रुप
यह गतिमान चित्रों के डॉटा संपीडन के लिए मानक परिभषित करता है। मूलरूप से 1.2 बिट्स/से., सीडी रोम की डॉटा दर पर काम करने के लिए बनाया गया था, ताकि विडियो सी डी से चल सके।
Mukh Mandap
मुख मंडप
मंडप के सामने महाकक्ष (हॉल)।
Mulaprasada
मूल प्रासाद
किसी मंदिर का वह मुख्य खंड जिसमें मूथापित हों।
Multicel Level
बहुसेल स्तर, मल्टीसेल लेवल
एनिमेशन फोटोग्राफी में कई सेलों को एक ही समय में एक के ऊपर एक रखकर अलग-अलग छवियों को मिलाने के उद्देश्य से उपयोग करने की प्रक्रिया।
Multimedia
मल्टीमिडिया
एक से अधिक माध्यमों अन्योन्य क्रिया वातावरण में तस्वीरों (स्थि और गतिशील), ध्वनियों और पाठ्यों की प्रस्तुति।
Multiplane
बहुतल, मल्टी प्लेन
फिल्म क्षेत्र में एक से अधिक स्थानों पर कला कार्य की विभिन्न इकाइयों के प्रस्तुतिकरण द्वारा एनिमेशन फोटोग्राफ में गहराई की अनुभूति मजबूत करने के लिए प्रयुक्त एक तकनिक।
Multiple Exposure
बहुउद्भासन, मल्टिपल एक्सपोजर
एक ऐसी तकनीक जिसमें फिल्म की एक ही पट्टी को कैमरे में एक से अधिक बार उद्भासित किया जाता है। ऐसा उन छवियों को एक साथ मिलाने के लिए किया जाता है जिन्हें एक साथ फिल्माया नहीं जा सकता।