logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Dramatics-Film and Television (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Mirror Ball
मिरर बॉल
एक मोटर-चालित बॉल जिस पर कई छोटे-छोटे दर्पण लगे हों। बॉल पर प्रकाश की किरणें पढ़ने पर वे परानर्तित होकर कई बिंदुओं पर प्रतिबिंबित होती है।

Mixing
मिश्रण
दो अथवा अधिक ध्वनि जिस पर कई छोटो-छोटे दर्पण लगे हों। बॉल पर प्रकाश की किरणें पड़ने पर वे परानर्तित होकर कई बिंदुओं पर प्रतिबिंबित होती है।

Model Sheet
नमूना पत्र, मॉडल शीट, प्रारूप पत्र
रेखाचित्रों का एक ऐसा प्रारूप पत्र जिसमें सभी चरित्रों को उनकी आवश्यकतानुसार आकार और अनुपात तथा उनके रंग के लिए चिहनित रूप में दिखाया जाता है। इसको इस प्रक्रिया से जुड़ा प्रत्येक व्यक्ति संदर्भ के लिए प्रयोग कर सकता है।

Modem
मोडम
एक मॉहुलक-विमॉडुलक युक्ति जो सामानयत: एक ही इकाई में मॉडुलन तथा विमॉडुलन का कार्य करती है।

Modulation Depth
मॉडुलन गहराई
यह टी.वी. चित्रों की व्यष्ठिनिष्ठ तीक्षणता का माप है। यह 5 मेगाहर्ट्रज़ पर आयाम अनुक्रिया के साथ 0.5 मेगाहर्ट् ज पर आयाम अनुक्रिया के साथ 0.5 मेगाहर्टज़ पर अनुक्रिया का अनुपात है। प्रतिशत मॉडुलन गहराई को निम्नलिखित प्रकार प्रदर्शित किया जाता है : 400 रेखाओं पर आयाम/40 रेखाओं पर आयाम x 100%

Modulator/Demodulator
मॉडुलक/ विमॉडुलक
मॉडुलक ऐसा परिपथ है जो आयाम तथा/अथवा आवृत्ति द्वारा वाहक तरंग को मॉडुलित या प्रभावित करता है। विमाडुलक ऐसा परिपथ है जो वाहक तरंगों में से आयाम तथा/अथवा आवृत्ति सूचना को विमॉडुलित या विकोडित करता है।

Monitor
मॉनीटर
प्रसारित किए जा रहे कार्यक्रम की गुणता सुनिश्चित करने के प्रयोजन से स्टुडियो में प्रयुक्त टेलीविजन रिसीवर।

Monochrome (Black & White)
मोनोक्रोम (श्वेत-श्याम)
चित्र में द्युतिमान को निरूपित करने वाला वीडियो सिगनल, परंतु इस रंगमान से वर्णकता संबंधित नहीं होती।

Montage
मोंताजं, संग्रथित चित्र
1. एक फ्रांसीसी शब्द जिसका अर्थ है सजावट। यह रचनात्मक संपादन का पर्याय है जो विशेषकर फिल्म संपादन में भिन्न-भिन्न दृश्यों को क्रम में जोड़कर पूर्ण फिल्म का प्रारूप तैयार करने में सहायक होता है। साथ ही इसमें अक्सर कुछ समय के अंतराल में एक दृश्य का दूसरे दृश्य में मिश्रण या आलोपन प्रक्रिया होती है जिसकी वजह से शो समय व्यतीतकरने का प्रतिक माना जाता है। 2.सिनेमा अथवा टेलीविजन फिल्म के अलग-अलग हिस्सों का चयन कर उनहें कांट-छांट कर और फिर उन टुकड़ों को जोड़ कर एक संपूर्ण फिल्म के रूप में प्रदर्शित करना।

Moorish Arch
मूरिश मेहराब
घोड़े की नाल जैसी एक मेहराब। इसकी वक्रता की गोलाई क वृत्त की तिन-चौथाई होती है। यह मेहराब दोनों स्तंभों के बाहर निकली हुई होती है।


logo