logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Definitive host
अंत्य परपोषी
जैविक नियंत्रण की दृष्टि से ऐसा परपोषी जीव जिसमें परजीव्याभ या परजीवी अपने जीवन चक्र और लैंगिक परिपक्वता को पूर्ण कर लेता है।

Defoliator
निष्पत्रक
ऐसे कीट जो पत्तियों या तनों के अंशों को चबाकर पौधों को अनावृत कर देते हैं। उदाहरण-पर्णभृंग, इल्लियां, कटुवा सूंडी, टिड्डा, पिस्सू भृंग आदि।

Degeneration
अपहासन
किसी जीव के जीवनकाल में या विकास के दौरान शरीर के अंगों का आंशिक या पूर्ण लोप।

Degradability
निम्नीकरणता
किसी रसायन की कम जटिल यौगिकों या तत्वों में अपघटित होने या टूट जाने की क्षमता।

Dehydrogenase
डिहाइड्रोजनेज़
जैव रासायनिक अभिक्रिया में पाया जाने वाला वह एन्ज़ाइम, जो क्रियाधार से हाइड्रोजन हटाकर उसके ऑक्सीकरण को उत्प्रेरित करता है।

Deletion(deficiency)
विलोपन
किसी बृहत् अणु अथवा गुणसूत्र में से क्रोमैटिन के कुछ अंश या डी.एन.ए. अणु के कुछ भाग का टूट कर अलग हो जाना।

Demospongia
डीमोस्पंजिया
पोरीफेरा संघ का एक बड़ा वर्ग, जिसमें सिलिका या स्पंजिन से बनी चार अरीय या सुई-जैसी सरल कंटिकाएं होती हैं। अधिकांश वर्तमान स्पंज इसी वर्ग में आते हैं। उदा. यूस्पंजिया।

Dendrite
द्रुमिका
किसी तंत्रिका कोशिका से निकला शाखारुपी कोशिकाद्रव्यी प्रक्षेप या तंतु, जो तंत्रिका आवेग को कोशिका काय की तरफ ले जाता है। यह अपने संपर्क में स्थित अन्य तंत्रिका कोशेका के तंत्रिकाक्ष (axon) से आवेग ग्रहण करता है।

Dendrogram
द्रुमारेख, वंशवृक्ष
वंश-संबंधों की मात्रा को प्रदर्शित करने के लिए वृक्षाकार रेखाचित्र।

Density dependent factor
सघनता निर्भर कारक
कीट-समष्टि की घनत्व-निर्भर मर्त्यता (mortality) को नियमित करने वाले जैव कारक जैसे इस प्रकार की मर्त्यता परपोषी-विशिष्ट जैव कारकों, रोगजनकों और अंतःर्जातीय स्पर्धा के कारण परपोषी के उच्च घनत्व के समय सबसे ज्यादा होती है। इस प्रकार के जैव कारक पीड़क की अधिक संख्या होने पर उसे कम कर देते हैं तथा पीड़क के घनत्व पर आश्रित होते हैं।


logo