एकाश्मीय गुट साम्यवादी अथवा किसी अन्य विचारधारा वाले राज्यों का ऐसा समूह जिसमें कोई मतभेद या सैद्धांतिक विषमता न हो।
Monolithic totalitarianism
एकाश्मीय सर्वाधिकारवाद साम्यवादी अथवा अधिनायकवादी शासन-व्यवस्था जहाँ एक ऐसी सुदृढ़ एवं शक्तिशाली केंद्रीय सरकार होती है जिसमें किसी अन्य विरोधी राजनीतिक दल का कोई प्रतिनिधित्व नहीं होता और न ही इस प्रकार के दल को कोई मान्यता प्राप्त होती है।
Motion
प्रस्ताव वह प्रक्रिया जिसके द्वारा किसी सभा के सम्मुख कोई प्रश्न अथवा समस्या विचार-विमर्श अथवा निर्णय के लिए रखी जाती है।
Motion of confidence
विश्वास प्रस्ताव व्यवस्थापिका द्वारा सरकार के प्रति आस्था प्रकट करने के लिए पारित किया गया प्रस्ताव जो प्रायः सरकार के अनुरोध पर पारित किया जाता है। सरकार ऐसा अपने बहुमत को प्रदर्शित करने और अपनी स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए करती है। 7 नवम्बर, 1990 को भारतीय लोक सभा में विश्वनाथ प्रताप सिंह की सरकार द्वारा प्रेषित विश्वास प्रस्ताव 152 के मुकाबले 356 मतों से अस्वीकृत कर दिया गया। अतः प्रधानमंत्री को तुरन्त पद-त्याग करना पड़ा। परन्तु 16 नवम्बर, 1990 को लोक सभा ने नए प्रधान मंत्री श्री चन्द्रशेखर द्वारा प्रेषित विश्वास प्रस्ताव को 156 के मुकाबले 280 मतों से स्वीकार कर लिया।
Motion of no-confidence
अविश्वास प्रस्ताव संसदात्मक शासन प्रणाली में सरकार अथवा मंत्रिमंडल संसद के प्रति उत्तरदायी होता है। वह उसी समय तक पदासीन रह सकता है जब तक संसद में उसे बहुमत का समर्थन प्राप्त हो। संसद सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रकट करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विधिवत् प्रस्ताव पारित कर सकती है जिसे अविश्वास प्रस्ताव कहा जाता है। प्रायः संसद के निचले सदन को ही यह अधिकार प्राप्त होता है। अविश्वास प्रस्ताव के पास होने पर सरकार को पदत्याग करना पड़ता है। अविश्वास प्रस्ताव और विश्वास प्रस्ताव एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों का उद्देश्य एक ही है। अंतर केवल इतना है कि विश्वास प्रस्ताव सरकार द्वारा रखा जाता है और अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष द्वारा।
Motion of thanks
धन्यवाद प्रस्ताव संसदीय शासन प्रणाली में राष्ट्रपति या राज्याध्यक्ष के अभिभाषणोपरांत सदन को सदस्यों द्वारा आभार प्रकट करने के लिए पेश किया गया धन्यवाद प्रस्ताव जो वास्तव में विरोधी दलों द्वारा सरकार की सामान्य आलोचना का एक अवसर और माध्यम होता है। वैसे, यह प्रस्ताव सरकार की ओर से रखा जाता है।
Multilateral agreement
बहुपक्षीय समझौता दो से अधिक राज्यों के बीच पारस्परिक हित के किसी राजनीतिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक, वाणिज्यिक अथवा अन्य किसी विषय पर किया गया समझौता जो सब हस्ताक्षरकर्ता राज्यों के लिए क़ानूनी रूप से बाध्यकारी होता है।
Multilateral convention
बहुपक्षीय अभिसमय दे. Multilateral treaty.
Multilateral treaty
बहुपक्षीय संधि अंतर्राष्ट्रीय समझौता, अनुबंध अथवा संधि जिसके पक्षकार दो से अधिक राज्य हों। प्रायः ऐसे अनुबंध अथवा संधियाँ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में विचार-विमर्श के उपरांत ही अपनाए जाते हैं। ये राज्यों द्वारा अपनी-अपनी संवैधानिक प्रक्रिया से संपुष्टि कर दिए जाने पर ही लागू माने जाते हैं।
Municipal board
नगरपालिका नगरीय स्थानीय स्वशासन की व्यवस्था का एक अंग जिसका निर्वाचन स्थानीय जनता द्वारा होता है और जो नगर प्रशासन एवं नागरिक सुविधाओं-जैसे पानी, रोशनी, सफाई, रोगों की रोकथाम आदि का प्रबंध करता है।