1. एक अपारदर्शी पदार्थ जो फिल्म इमल्शन को उद्भासित होने से रोकता है।
2. फिल्म मैटे या छायाचित्र एक पूर्व निर्धारित एरिया या जरूरी भाग में छायांकित करने हेतु दृश्ययुकेत फेम की फिल्म पर लगाया जाता है या भौतिक मैटे जिसमें एक निशिचत आकृति का पतला कार्ड ऑप्टिकल प्रिंटर लेन्स या कैमरा लेन्स के आगे लगाया जाता है।
Matte Rolls
मैटे रील, मैटे रोल्स
फिल्म रोल का जोड़ा जिसका प्रकाश नियंत्रक के रूप में उपयोग किया जाता है। इसमें एक रोल पारदर्शी होता है। इसमें एक रोल अपारदर्शी होता है। इसमें एक रोल पारदर्शी और दूसरा रोल अपारदर्शी होता है। इनका प्राय: रंगीन डुप्लीकेट या श्वेत-श्याम की छपाई में रंगीन उतक्रमण पॉजीटिव या मूल श्वेत-श्याम रोल से मिलान करते समय प्रयोग किया जाता है।
Meandering
मीन्डरिंग
यह पाल प्रणाली में स्फेट प्रवास्था चक्र की, 9 रेखओं वाली व्यवधान व्यवस्था है। यह पाल (pal) में आवश्यक होती है क्योंकि स्फोट प्रावस्था प्रत्येक रेखा के लिए प्रत्यावर्ती होती है। अत: क्षेत्र 1 और क्षेत्र 3 में रेखा एक समान क्रम में (अथवा 2 और 4 में) रिवर्स प्रावस्था (उल्यी प्रावस्था) होगी और 4 क्षेत्रों के बाद चक्र पूरा होगा। 9 रेखाओं के लिए स्फोट चक्र व्यवधान द्वारा पिक्चर सिंक के पूर्व अंतिम स्फोट प्रावस्था तथा पिक्चर सिंक के बाद प्रथम स्फोट प्रावस्था को एक समान बना दिया जाता है।
Mean Time Between Failure (Mtbf)
मीन टाइम बिटवीन फेल्योर (एम.टी.बी.एफ.)
एक इकाई के असफल होने में लिए गए समय का सांखियकीय मूल्यांकन, एक पूर्वानुमानित विश्वसनीयता की माप।
Mechanical Editing
यांत्रिक संपादन
विडियो संपादन जिसमें टेप को हाथ से अथवा किसी यांत्रिक विधि द्वारा काट कर एक साथ जोड़ दिया जाता है।
Mezzanine
मैजनीन
भूतल के ऊपर बनी नीची छत वाली मांजिल।
Micro Second
माइक्रोसेकंड
एक सेकंड का दस लाखवां भाग : 1x10 या 0.000001 सेकंड।
Mime
मूक अभिनय
बिना बोले भिन्न-भीन्न भंगिमाओं एवं मुद्राओं द्ववारा अभिनय करना।