logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Darwinism
डार्विनवाद
चार्ल्स डार्विन (1809-1882) द्वारा प्रतिपादित जीवधारियों के विकास की प्रक्रिया से संबद्ध विवेचन, मत या सिद्धांत जिसके अनुसार प्राकृतिक वरण की प्रक्रिया के फलस्वरुप जीवन संघर्ष में वे ही जीव जीवित बने रहकर वंश वृद्धि कर पाते हैं जिनमें पर्यावरण से जूझने के लिए अनुकूलतम लक्षण होते हैं। ये लक्षण या विभिन्नताएं एक पीढ़ी सं दूसरी पीढ़ी में पहुंच जाती हैं और इन लक्षणों में पीढ़ी दर पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में पहुंच जाती हैं और इन लक्षणों में पीढ़ी दर पीढ़ी जमा होते रहने से अंततः नई स्पीशीज बन जाती हैं।

Daughter cell
संतति कोशिका
जनक कोशिका, जनक निवह आदि से उत्पन्न उसी प्रकार के व्यष्टि।

Dayer's law
डायर नियम
ईल्लियों का सिर संपुटक ज्यामितीय श्रेढ़ी (geometrical progression) में बढ़ता है। प्रत्येक निर्मोक के बाद सिर चौड़ाई में ऐसे अनुपात(प्रायः 1:4) में बढ़ता है जो जाति-विशेष के लिये नियत होता है। कई कीटों में प्रत्येक निर्मोक के बाद होने वाली वृद्धि की दर से इस आनुभविक नियम (empirical rule) द्वारा पूर्व-सूचना मिल सकती है। किंतु इस नियम से इन्स्टारों की संख्या की पूर्व सूचना नहीं मिल सकती।

Dealation
विंपखन, विपंखीभवन
पंखों का गिराना, जैसे निषेचन के बाद मादा चींटियों अथवा दीमकों द्वारा।

Decarboxylation
विकार्बोक्सलन
किसी यौगिक से एक कार्बोक्सिल समूह के निष्कासन का प्रक्रम।

Deciduous
पाती
ऐसी संरचनाओं के लिए प्रयुक्त, जो अपना कार्य कर चुकने के बाद शरीर से पृथक हो जाती हैं। उदा. ऐम्फीबिया के कैडूसीब्रैंकिएटा के क्लोम, पक्षियों के पर और स्तनियों में एक प्रकार का अपरा, श्रृंगाभ या ऐन्टलर, दूध के दांत आदि।

Decomposer
अपघटक
वेपरपोषित जीव जो पोषण के लिए अपघटन द्वारा मृत कार्बनिक पदार्थ के भंजन से बने उत्पादों का अवशोषण कर लेते हैं। इन्हें मृतजीवी भी कहते हैं।

Decomposition
अपघटन
मरे हुए जीवधारियों के शरीर या ऊतक का क्षय अथवा विभिन्न रासायनिक पदार्थों में टूट जाने की प्रक्रिया।

Decticous pupa
सक्रियचिबुकक कोशित
एक आदिम प्रकार का कोशित, जो सदा अबद्ध होता है अर्थात् इसके उपांग शेष शरीर में जुड़े नहीं होते। इनका प्रयोग गमन के लिए किया जा सकता है। इनमें अपेक्षाकृत अधिक शक्तिशाली, कठकीकृत और संधित चिबुकांग होते हैं जो कोशितावरण को खोलने में काम आते हैं। इस प्रकार का कोशित अपेक्षाकृत अधिक आदि एन्डोप्टेरिगोटो (जैसे न्यूनोप्टेरा, मेकाप्टेरा, ट्रिकोप्टेरा) में पाया जाता है।

Defaunation
विप्राणिजातन
जंतुओं का हनन (समाप्त कर देना), विशेष रुप से कीट के शरीर से सहजीवी प्रोटोज़ोआई प्राणिजात (fauna) का।


logo