logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Military operations
सैनिक कार्रवाई सेना द्वारा युद्ध की स्थिति में शत्रु पक्ष के विरुद्ध की गई कार्रवाई। ये तीन प्रकार की हो सकती हैं-स्थलीय, नौसैनिक तथा आकाशी।

Military pact
सैनिक समझौता, सैनिक गठबंधन दे. Military alliance.

Militia
नागरिक सेना, मिलिशिया नागरिकों का एक बल जिसे आवधिक प्रशिक्षण, अनुशासन तथा परेड के लिए एक नियमित सैन्य-बल के रूप में भर्ती किया जाता है किन्तु आपातकालीन परिस्थिति को छोड़कर, सामान्यतः सक्रिय सेवा में नहीं लिया जाता।

Minority government
अल्पमत सरकार, अल्पसंख्यक सरकार संसदीय सरकार में ऐसे दल का शासन जिसे संसद के निचले सदन में बहुमत प्राप्त न हो। जैसे, 1923 में ब्रिटेन में श्रमिक दल की सरकार तथा 1969-70 में तत्कालीन भारत सरकार। 1989-90 के काल में राष्ट्रीय मोर्चे की सरकार भी एक अल्पमत सरकार थी। उसे 524 सदस्यों के सदन में केवल 145 के लगभग स्थान प्राप्त थे और जो भारतीय जनता पार्टी तथा वामपंथी दलों के समर्थन पर आश्रित थी।

Minority representation
अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व किसी राज्य की संसद तथा अन्य विधायी निकायों में उस राज्य के अल्पसंख्यकों का समुचित प्रतिनिधित्व और इस हेतु अपनाए गए उपाय।

Misgovernment
कुशासन वह सरकार जो अयोग्य हाथों में होने तथा इसी प्रकार के अन्य कारणों से न केवल जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में असमर्थ हो, बल्कि जनता का अहित कर रही हो और सरकार की अकुशलता, दुर्बलता, अनिश्चितता के कारण नेता को अनेक कष्ट झेलने पड़ रहे हों।

Mission
1. दूत मंडल, 2. सेवादल 1. व्यक्तियों का ऐसा दल जिसे राज्य द्वारा किसी विशिष्ट उद्देश्य के प्रयोजन से, तथा राजनयिक अथवा सांस्कृतिक वार्ता चलाने या मैत्रीपूर्ण अथवा वाणिज्यिक संबंध स्थापित करने की दृष्टि से विदेश भेजा जाए। विदेशों में दूतावासों के लिए भी यही पद प्रयुक्त होता है। 2. धार्मिक तथा परमार्थ के कार्य करने के लिए विशेषतः गरीबों, बीमारों तथा अज्ञान में डूबे हुए व्यक्तियों का नैतिक तथा सामाजिक उत्थान करने के लिए गठित संस्था।

Monarchomach
राजतंत्र-विरोधी वंश परंपरागत राजसत्ता का विरोध करने वाला व्यक्ति।

Monarchy
राजतंत्र वह शासन प्रणाली जिसका केंद्रबिन्दु सर्वसत्ता सम्पन्न राजा, रानी, बादशाह अथवा सुलतान आदि हो। इस प्रकार के राज्यों में प्रायः कोई संविधान नहीं होता। राजा की इच्छा ही संविधान होती है। यदि कहीं संविधान होता भी है तो वह शासक की इच्छा के सम्मुख तुच्छ होता है। राजा वंशानुगत होता है।

Monocratic
एक शासकीय ऐसी शासन व्यवस्था जिसमें केवल एक व्यक्ति एकाकी रूप से राज्य करता है और जिसकी शक्तियाँ असीमित एवं निरंकुश होती हैं। एक शासकीय व्यवस्था दो प्रकार की होती है : (1) आनुवंशिक, तथा (2) बल प्रयोग से प्राप्त। बल प्रयोग से स्थापित की गई सत्ता अधिनायकवाद का ही रूप है।


logo