logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-X)

Please click here to read PDF file Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-X)

सौंपना, सौंपनो
(देख-रेख आदि के लिए किसी के) सुपुर्द या हवाले करना।
क्रि.स.
(सं. समर्पण, प्रा. सउप्पण)

सौंपना, सौंपनो
सँभालने केलिए कहना, सहेजना।
क्रि.स.
(सं. समर्पण, प्रा. सउप्पण)

सौंपि
सुपुर्द या हवाले कर दे।
क्रि.स.
(हिं. सौंपना)
उ.- अजहूँ सिय सौंपि नतरु बीस भुजा भानै-९-९७।

सौंपि
सौंपि दई-सुपुर्द या समर्पण कर दिया।
प्र.
उ.-स्याम बिना ये चरित करै को, यह कहिकै तनु सौंपि दई।

सौंपि
सौंपि गए-सँभालने-सहेजने को सुपुर्द कर गये।
प्र.
उ.- भली भई तुम्हैं सोपि गए मोहिं, जान न दैहौं तुमकौं-६८१।

सौंपी
सँभालने-सहेजने को सुपुर्द किया।
क्रि.स.
(हिं. सौंपना)
उ.- कीजै कहा बाँधि करि सौंपी सूर स्याम के पानि-पृ. ३२२ (१३)।

सौंपो, सौंपौ
सँभालने-सहेजने के लिए दो।
क्रि.स.
(हिं. सौंपना)
उ.- यह तौ सूर ताहि लै सौंपो जिनके मन चकरी-३३६०।

सौंप्यो, सौंप्यौ
सुपुर्द या समर्पण किया।
क्रि.स.
(हिं. सौंपना)
उ.- (क) सूर सबै इनको क्यौं सौंप्यो, यह कहि पछितावै- पृ . ३३० (९०)। (ख) सिंधु तें काढ़ि संभु कर सौंप्यौ गुनहगार की नाई-३०७७।

सौंफ
एक पौधा जिसके बीज दवा और मसाले के काम आते हैं।
संज्ञा
स्त्री.
(सं. शतपुष्पा)

सौंफिया, सौंफी
जिसमें सौंफ पड़ी हो।
वि.
(हिं. सौंफ)


logo