मंच पर बनाए गए 'एल' आकार के चिह्न जिनसे यह संकेत मिलता है कि पात्र कहाँ-कहाँ बैठेंगे और आवश्यक साज-सज्जा की वस्तुएँ कहाँ-कहाँ रखी जाएँगी।
Mask
आवरण
1.कैमरे के क्षेत्र में आ रहे दृश्य के कुछ अंश को हटाने के लिए कैमरे के लेन्स के सामने लगने वाला आवरण।
2. किसी दृश्. की पृष्ठभूमि के कुछ अंश को छिपाने के लिए आवरण के रूप में किसी दृश्यावली (सीनरी) आदि का प्रयोग।
3. मुख आवरण/मुखौटा।
Master
मास्टर
यह शब्द या वाक्य ध्वनि और दृश्यों के लिए प्रयोग होता है। श्वेत-श्याम फिल्म में इसका अर्थ सुंदर बिंदुयुक्त समदर्शी पॉजिटिव है। रंगों में यह शब्द आप्टिकल प्रक्रिया में प्रयुक्त होने वाले सुंदर बिंदुयुक्त इंटरपॉजिटिव के लिअ प्रयोग में लाया जाता है।
Master Antena T.V. System
मास्टर एन्टिना टी.वी. प्रणाली (एम,ए.टी.वी. सिस्टम)
कई घटकों का एक संयोजन जो एक या अधिक टी.वी को एक ही भवन के अंदर सिगनल प्रदान करता है।
Master Reference Synchronization Generator
मास्टर रेफरेंस सिनक्रोनाइजेशन जेनरेटर
एक तुल्यकारी स्पंदन उत्पादक जो संपूर्ण टेली प्रोडकशन सुविधा के लिए परिशुद्ध संदर्भ है।
Master Scene (Animation)
प्रमुख दृश्य, मास्टर सीन
एनिमेशु स्टैंड पर एक पिक्चर का अधिकतम आकार का चित्र या फोटो।
Master Shot
प्रमुख छाया-चित्र, मास्टर शॉट
प्रमुख दृष्टिकोण से लिया गया सबसे लंबा दृश्य (सीन) या शॉट। इस सीन के द्वारा फिल्मी दृश्य के प्राकृतिक-भैगोलिक ढाँचे को स्थापित किया जाता है। इस प्रकार के शॉट फिल्म शूटिंग में बहुत कम रिकॉर्ड किए जातै है। संपादन में सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसके कुछ दृश्य नजदीक से भी रिकॉर्ड किए जाते हैं।
Match On Action
गति सुमेलन
वह कट जो समान क्षण में एक ही एक्शन के दो विभिन्न आवर्धनों को एक साथ मिलाता है, इससे एकशन में व्यवधानहीनता का आभाम पैदा होता है।
Mat Generator
मैट जेनरेटर
डी.एस.के., किनारियाँ आदि-जैसे विशेष प्रभात को रंगीन सिगनल प्रदान करने के लिए विजन मिक्सर में सन्विहित रंगीन सिगनल जनित्र (जेनरेटर)
Matrics
मैट्रिक्स
इलेक्ट्रॉनिक परिपथ जो अनेक इलेक्ट्रॉनिक सिगनलों को जोड़ता है।