वंशानुगति की वह प्रक्रिया जिसमें सूत्रकणिका अथवा हरितलवक में अवस्थित जीनों का आगामी पीढ़ी में संचारण होता है।
Cytoplasmic membrane
कोशिकाद्रव्य झिल्ली
दे.- plasma membrane
Cytoplast
कोशिकाद्रव्यक
झिल्ली से परिबदध कोशिका द्रव्य, जिसमें केंद्रक नहीं होता।
Cytoskeleton
कोशिकापंजर
सुकेंद्रकी कोशिका के कोशिका द्रव्य में प्रोटीन तंतुओं का जाल जो कोशिका-आकृति को बनाए रखने या कोशिका ओर इसके अंगकों को गति एवं संकुचनशीलता प्रदान करने में सहायक होता है।
Cytostome
कोशिकामुख
वह रंध्र जिसके द्वारा पक्ष्माभी प्राणी भोजन ग्रहण करते हैं।
Cytozoic
कोशिकाजीवी
कोशिका के भीतर रहने वाला;
जैसे स्पोरोज़ोआई पोषाणु (trophozoite)।
Dactylopodite
अंगुलिपादांश
संधिपाद के सामान्यीकृत उपांग का अंतस्थ खंड।
Dactylozooid
अंगुलिजावक
कॉलोनीय हाइड्रोजोअन प्राणियों में शिकार पकड़ने तथा सुरक्षा के लिए रुपांतरित लंबा छरहरा हाइड्राभ, जो स्पर्शकों अथवा छोटी घुंडियों वाला और बिना मुख वाला होता है।
Dactylus
अंगुलिखंड
कीट के गुल्फ का भाग।
Dark field microscopy
अदीप्त क्षेत्र सूश्र्मदर्शिकी
सूक्ष्मदर्शी परीक्षा का एक प्रकार जिसमें प्रतिदर्श (बिम्ब) की पृष्ठ/भूमि प्रकाशित नहीं होती; परंतु प्रकाश परावर्तन के कारण वह सुस्पष्ट दिखाई देता है।