logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Midterm election
मध्यावधि निर्वाचन निर्धारित अवधि पूरी होने से पूर्व ही विधानपालिका के भंग होने पर नई विधानपालिका के लिए होने वाला निर्वाचन।

Militarism
सैन्यवाद नागरिक स्वतंत्रता तथा नागरिक मूल्यों की अवहेलना करते हुए युद्ध-शक्ति तथा सैन्यबल को अधिक महत्व देने का सिद्धांत। इस सिद्धांत के समर्थकों का मत है कि आक्रामक तत्परता की नीति तथा सैनिक गुणों वं आदर्शों का प्रसार एवं प्रोत्साहन ही `सैन्यवाद` है।

Militaristic regime
सैन्यवादी शासन सैन्य शक्ति में विश्वास करने वाला वह राज्य जहाँ के शासन की बागडोर सेना के किसी उच्चाधिकारी या सैन्य गुट के हाथ में हो और जिसमें नागरिक संस्थाओं तथा मूल्यों की उपेक्षा हो और सैन्यबल को प्राथमिकता दी जाती हो।

Military alliance ( = military pact)
सैनिक मैत्री, सैनिक गठबंधन वह गठबंधन जो किसी निश्चित अथवा संभावित शत्रु के विरुद्ध पारस्परिक सैनिक सहायतार्थ दो या दो से अधिक राष्ट्रों के बीच संपन्न हुआ हो जैसे, नाटों, सिएटो आदि।

Military attache
सैनिक अताशे किसी अन्य देश की राजधानी में राजनयिक प्रतिनिधि के साथ प्रतिनियुक्त सैनिक अधिकारी जो उस देश की सैनिक गतिविधियों का अध्ययन करता है और उनकी सूचना अपने देश को देता है।

Military base
सैनिक अड्डा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण वह स्थान जहाँ सैनिकों का जमाव रहता हो और जहाँ से सैनिक कार्रवाई की तैयारियाँ की जाती हैं।

Military coup d'etat
बलात् राजपरिवर्तन किसी देश की सेना द्वारा बलपूर्वक सत्ता हथियाने के लिए की गई सैनिक कार्रवाई जिसका प्रयोजन संबंधित देश की वर्तमान सरकार को अपदस्थ कर वहाँ पर सैनिक शासन स्थापित करना होता है।

Military dictatorship
सैनिक तानाशाही, सैन्य अधिनायकत्व ऐसा स्वेच्छाचारी शासन जिसकी बागडोर सैनिक अधिकारियों के हाथ में हो।

Military government
सैनिक सरकार ऐसी शासन व्यवस्था जिसकी बागडोर सैनिक अधिकारियों के हाथ में हो, न कि किसी निर्वाचित सरकार के हाथों में।

Military law
सैन्य विधि, फौजी क़ानून किसी राज्य की सैनिक व्यवस्था के लिए विधायक मंडल द्वारा बनाए गए वे सामान्य क़ानून तथा उनके अंतर्गत जारी किए गए नियम, अधिनियम, आदेश, निर्देश, आदि जो सैनिक बलों के सदस्यों का आचरण नियमित करते हैं और जो सैनिक न्यायालयों और जाँच न्यायालयों द्वारा प्रस्तुत मामलों को निपटाने के लिए काम में लाए जाते हैं।


logo