किसी सतह की वास्तव में मापी गई चमका बर्फ में काफी अधिक संदीप्ति होती है। काले मखमल में बहुत कम संदीप्ति होती है। चित्र की उज्जवलता।
Luminance Keying
ज्योतिर्मयता कुंजीयन, ल्यूमिनेंस कीइंग
ऐकी कीइंग प्रक्रिया जो 'की' स्रोत के दीप्ति स्तर पर निर्भर करती है। "की " स्रोत का कोई भाग जो " क्लिप " स्तर से बड़ा है, पृष्ठभूमि को उज्जवलित कर सकता है।
">
Luminance Signal
ज्योतिर्मय सिगनल, ल्यूमिनेंस सिगनल
वीडियो कैमरा में दीप्ति या चमक प्राथमिक सिगनलों से कुछ प्रतिशत लेकर एक साथ जोड़कर तपन्न की जाती है। प्रतिशत मानवीय अनुक्रिया वक्र पर स्थित प्राथमिकों की स्थिति द्वारा निर्धारित की जाती है। यह सिगनल मोनो क्रोम और रंगीन ग्राहक दोनों के प्रतिबिंब की उज्जवलता का नियंत्रण करता है, जिसे पुनरूत्पादित किया जाता है।
Maestro
संगीतज्ञ, आचार्य
किसी भी क्षेत्र का महान कलाकार।
M & E Track
संवादरहित पथ
संवादरहित ट्रैक जिसमें सिर्फ मिश्रित रूप में संगीत व विभिन्न प्रभावी आबाजें मौजूद रहती हैं। इस प्रकार के ट्रैक विदेशी संवाद रिकॉर्ड करने के लिए उपयोग में लाए जाते हैं।
Magenta
रानी रंग
एक लाल-नीला रंग जिसमें हरा रंग न हो (जैसे श्वेत प्रकाश में उसके एक संगटक हरे रंग का न होना)।
Magnetic Tape
चुंबकीय टेप
डॉटा संचयन का एक माध्यम।
Man Hours
श्रम घंटे
एक घंटे में एक मानव द्वारा किया गया कार्य। मानव शाकित की आवश्यकताओं, कर्मचारियों आदि की गणना में प्रयुक्त एक इकाई।
Mantel
अँगीठी ताक
आग जलाने का वह स्थान जिसके ऊपरी भाग पर ताक बाहर को निकला हुआ बना हो।
Mantel Piece
प्रावार
अगित स्थल के चारों तरफ पत्थर, ईट या लकड़ी की सज्जा। ऐसा सामान्यत: स्थान की शोभा बढ़ाने के लिए किया जाता है।