logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Cystocyte
पुटीकोशिका, पुटी अणु
जनद नलिका में जनन कोशिकाओं को घेरे रखने वाली कोशिकाएं अथवा अंडाशय का पुटक कोशिकाएं तथा वृषण की पुटी कोशिकाएं।

Cystoidea
सिस्टोइडिया
पेल्मेटोज़ोआ उपसंघ के बर्तन की आकृति के विलुप्त शूलचर्मियों का एक वर्ग, जिनका अस्तित्व ओर्डोविशियन से परमियन कल्प तक रहा।

Cytochemistry
कोशिकारसायन
कोशिका विज्ञान तथा रसायन की वह संयुक्त शाखा जिसमें कोशिका के विभिन्न रासायनिक घटकों (मुख्यतः कार्बनिक यौगिकों) की गुणात्मक तथा मात्रात्मक पहचान तथा उनका स्थान निर्धारण किया जाता है।

Cytochrome
साइटोक्रोम
हीमयुक्त प्रोटीन वर्णकों या लौह पोर्फिरिनों के वर्ग के सदस्य जो कोशिकीय श्वसन और प्रकाश संश्लेषण में इलेक्ट्रॉन वाहक का कार्य करते हैं।

Cytogenetics
कोशिकानुवंशिकी
समसूत्रण (माइटोसिस) और अर्धसूत्रण (मीयोसिस) में गुणसूत्रों (क्रोमोसोम) की गतिविधियों का और इनके द्वारा आनुवंशिक लक्षणों की वंशागति पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन।

Cytokinesis
कोशिकाभाजन
कोशिका विभाजन की अंतिम अवस्था जिस में कोशिका द्रव्य संतति कोशिकाओं में पृथ्क हो जाता है। प्राणि कोशिकाओं में यह प्रक्रिया मध्यवर्ती सूक्ष्मतंतुओं के वर्तुल संकुचन द्वारा तथा पादप कोशिकाओं में फ्रेग्मोप्लास्ट और कोशिका भित्ति निर्माण द्वारा संपन्न होती है।

Cytokinin
साइटोकाइनिन
कोशिका-विभाजन का उद्दीपन करने वाले हार्मोन पदर्थों के समूह में से कोई एक।

Cytology
कोशिकाविज्ञान
जीवविज्ञान की वह शाखा जिसमें कोशिका की संरचना तथा उसके प्रकार्यों का अध्ययन किया जाता है। इसमें सूक्ष्मदर्शिकीय तकनीकों का विशेष रुप से उपयोग किया जाता है।

Cytolysis
कोशिकालयन
कोशिका का विलयन जिसमें कोशिका झिल्ली के विदरित होने से कोशिका अंतर्वस्तु बिखर जाती है।

Cytoplasm
कोशिकाद्रव्य
कोशिका झिल्ली के अन्दर तथा केंद्रक चारों ओर स्थित जीवद्रव्य।


logo