logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Maritime flag
समुद्री ध्वज, समुद्री पताका किसी राज्य के वाणिज्यिक पोतों पर लगाया जाने वाला राष्ट्रीय झंडा। यह जलपोत की राष्ट्रीयता का सूचक होता है।

Maritime honours
नाविक सम्मान किसी राज्य के नौसैनिक बेड़े पर काम करने वाले नाविकों को, उनके साहस तथा वीरतापूर्ण कार्यों के लिए दिया गया सम्मान।

Maritime law
समुद्री विधि, समुद्री क़ानून समुद्री व्यवस्था एवं समुद्र के उपयोग संबंधी क़ानून व नियम जिनका निरूपण समय- समय पर स्वीकृत अंतर्राष्ट्रीय अनुबंधों में किया गया है। 1958 के चार जेनेवा अभिसमय और 1983 में तृतीय समुद्र विधि सम्मेलन द्वारा पारित अभिसमय इनके उदाहरण हैं।

Maritime territory
समुद्री भूभाग, समुद्र तटवर्ती भू-भाग किसी राज्य विशेष के तट से संलग्न समुद्र का वह भाग ज़िस पर तटवर्ती राज्यको संप्रभुता, नियंत्रण अथवा क्षेत्राधिकार प्राप्त होता है। भू-भागीय समुद्र में (तट से 12 मील की दूरी तक) राज्य को संप्रभुता का अधिकार होता है। परन्तु अन्य सीमाओं व क्षेत्रों में (जैसे, संलग्न क्षेत्र और अन्य आर्थिक क्षेत्र) में उसे केवल नियंत्रण और क्षेत्राधिकार का अधिकार होता है संप्रभुता का नहीं। समुद्री प्रदेशकी अवधारणा में भूभागीय समुद्र और ये विभिन्न सीमाएँ और क्षेत्र, सभी सम्मिलित किए जाते हैं।

Maritime war
समुद्री युद्ध सागरीय क्षेत्र में युद्ध के अभिन्न भाग के रूप में युद्धरत राज्यों की एक दूसरे के विरुद्ध होने वाली नौसैनिक संक्रियाएँ।

Martial law
मार्शल लॉ, फौजी क़ानून किसी देश में साधारण परिस्थितियों के कारण उत्पन्न वह स्थिति जब पूरे देश या उसके किसी एक या अधिक भाग का प्रशासन सैनिक अधिकारियों को सौंप दिया जाता है। इस अवस्था में सैनिक अधिकारी किसी भी प्रचलित क़ानून को निलंबित कर नए निर्देश अथवा अध्यादेश जारी कर सकते हैं और नियमित न्यायालयों को निलंबित कर विशेष सैनिक न्यायालय स्थापित कर सकते हैं। इस अवस्था में नागरिकों के अधिकारों और स्वतंत्रताओं पर भी आवश्यकतानुसार प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं, जैसे, बंदी प्रत्यक्षीकरण समादेश का निलंबन।

Mass movement
जन आंदोलन राजनीतिक तथा सामाजिक मुद्दों पर जन-साधारण द्वारा किया गया व्यापक संघर्ष जिसमें समाज के प्रायः सभी वर्गों की सहभागिता हो, जैसे गांधी जी के द्वारा संचालित अनेक असहयोग आंदोलन अथवा सविनय अवज्ञा आंदोलन।

Mercenary army
भृतक सेना, भाड़े की सेना भाड़े अथवा धनलाभ के लिए सेवा करना। यह पद विशेषतः उन सैनिकों के लिए प्रयुक्त होता है जो अपने देश की सेना के अतिरिक्त किसी अन्य देश की सेना में भाड़े पर सेवा के लिए भरती हो जाते हैं।

Merit system
योग्यता पद्धति, योग्यता प्रणाली 1. विहित अर्हताओं के आधार पर प्रतियोगिता-परिक्षाओं के परीक्षाफल के क्रमानुसार सरकारी नौकरियों में भर्ती करने की पद्धति। इस व्यवस्था में नियुक्तियों के लिए किसी की सिफारिश अथवा पैरवी करना अवैध माना जाता है। 2. पदोन्नति के संदर्भ में योग्यता का मूल्यांकन अनेक विधियों द्वारा हो सकता है, जैसे वरिष्ठता, अभ्यर्थी का सेवा रिकार्ड, साक्षात्कार आदि।

Metropolis
महानगर, महानगरी किसी प्रदेश, राज्य अथवा उपनिवेश का बड़ा तथा प्रमुख नगर। ऐसे महानगर प्रायः व्यापक क्षेत्र में फैले रहते है और इनमें स्थानीय शासन के विभिन्न अंगों के बीच समन्वय स्थापित करना तथा जनपयोगी सुविधाएँ उपलब्ध कराना बहुधा प्रमुख समस्याएँ रहती हैं।


logo