एक ऐसी तकनीक जिसमें सेल छवियाँ आंशिक रूप से एनिमेट होती हैं किंतु पेन, जूम, साइकिल आदि की गतियों से जुड़ी होने के कारण पूरी तरह से एनिमेट हुई प्रतित होती हैं।
Line Amplifier
लाइन प्रवर्धक
मुख्य एनटेना या सी.ए.टी.वी. प्रणाली में सिगनल की क्षति को रोकने के लिए बीच-बीच में मुख्य केबल से जुड़ा हुआ एक प्रवर्धक। सामान्यत: यह एक ब्रॉड बैंड प्रवर्धक होता है।
Linear And Regenrative Pulse DA
लीनियर एवं रीजेनरेटिव पल्स डी ए
ये 4 वोल्ट पी.पी. सिगनल तक संभाल सकते हैं। परंतु ये सिगनल के प्रबर्धन और बाहर भेजने तक सीमित होते है। रीजनरेटिव पल्स डी.ए. सीगनल क पुनर्निमाण करता है और विलंब के समायोजन की अनुमति देता है।
Linear Editing
रैखिक संपादन लीनियर एडिटिंग
फुटेह संपादन की प्रक्रिया जो केवल रील पर अभिलिखित क्रम में चलाई जा सकती है। इसमें टेप सरेखीय होता है जिसे किसी आवश्यक सामग्री तक पहुँचने के लिए टपेटा जाता है और केवल उसी क्रम में यलाया जाता है जिसमें वे अभुलिखित किए गए हैं।
Linearity Control
नियंत्रण की रैखिकता, लीनियरीटी कंट्रोल
ऐसा समायोजन जो आरादंती धारा या वोल्टेज धारा में विरूपण ठीक करने के लिए या वोल्टेज धारा में विशेषण के लिए प्रयोग किया जाता है।
Linear Packing Density
रेखिक संकुलन सघनतांक
एक चुंबकीय टेप पर बिट में मापा गया सघनता इंगित करने वाला संकुलता अंक। इसकी मापन इकाई एक किलो बिट अथवा मिलीमिटर होती है।
Line Test
लाइन टेस्ट
देखिए पेंसील टेस्ट।
Lintel
लिंटल
एक क्षैतिज लकड़ी, पत्थर या आर.सी.सी. की पटिया जो किसी इमारत के खिड़की, दरवाजे या कोई ऐसी खुलने वाली जगह पर ऊपर का भार वहन करने के लिए लगाई जाती है।
Lip Synch (Lip Sunchronization)
ओष्ठगति ध्वनि समकालन, लिप सिंक्रोनइज़ेशन
एक ऐसा संबंध जिसमें एक छवि की आवाज की आवाज की ध्वनी उसके होंठो की गति के साथ तालमेल बैठा कर उसके अनुरूप हो जाती है। यह प्रक्रिया प्राय: शूटिंग के उपरांत कलाकार की रिकार्ड की गई ध्वनि के उसके चलाचित्र के समायोजन में उपयोग की जाती है।