logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Dramatics-Film and Television (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Leg
लेग
1. क्षैतिज पट्टी जिस पर मुखौटा आदि जैसे सामान टाँगने के लिए खूँटियाँ लगी हों। यह पट्टी दो ऊधर्वाकार आधारों पर टिकी होती है और सामानयत: काले रंग की होती है। पट्टी के मंच के किनारे इस प्रकार रखा जाता है कि दर्शक के दिखाई न पड़े। 2. प्रदिप्ति में परिवर्तन के बाद विडियो सोगनल की अनुक्रिया में विलंब। प्रकाश किरण प्रतिरोध तथा प्रकाश चालकीय धारिता के कारण कैमरा टायूब में चरघातांकी अनुक्रिया होती हे और इसके कारण विलंब होता है। सी.सी.डी. में कोई विलंब नहीं होता है, क्योंकि आवेश को एक बार में ही घुमा दिया जाता है।

Legup
लेग अप
मंच की दृसय इकाई (सिन) के आधार पर लकड़ी के गुटके या अन्य कोई वस्तव लगाकर उसे मंच की सतह से सुनिशिचत ऊँचाई तक ऊपर उठाला।

Level
स्तर
वीडियो अथवा ऑडियो संकेत की प्रबलता अथवा संकेत शाक्ति।

Library
पुस्तकालय
वह कक्ष जहाँ पर पुसत् और पत्रिकाएँ आदि पढ़ने की सामग्री संदर्भ या अध्यनार्थ रखी जाती है।

Light Box
लाइट बॉक्स, प्रकाशमान बॉक्स
कॉच की एक ऐसी सतह जो नीचे की ओर से प्रकाशमान होती है।

Lighting Console
प्रकाशिकी-कन्सोल
एक युक्ति जो स्टूडियो में लाइटों को बंद और चालू करने अथवा एक या अधिक प्रकाशिकी उपकरणों की पटल/बोर्ड भी जाता है।

Lighting Umbrella
प्रकाशिकी छाता
प्रकाश उप साधन जो स्पॉट लाइट के कठोर गुण को विकीर्ण करता है और मृदु प्रभाव का अनुसरण करता है।

Lightness
प्रकाश अनुभूति
सतह के प्रकाश का प्रत्यक्ष आभास होना।

Light Ratio
प्रकाश अनुपात
प्रकाश त्रिकोण में मुख्य, पश्च और पूरक प्रकाशों की आनुपातिक तीव्रताएँ।

Limbo
लिंबो
वास्तविक अर्थ में मंच पर चल रहा वह दृश्य, जो श्याम पृष्ठभूमि के सामने किया जाए। प्राय: इसका प्रयोग एक ऐसी पृष्ठभूमि के लिए भी किया जाता है जो तटस्थ या ऐसी हो जिसके विषय का कोऊ अभिज्ञान न हो।


logo