विधान मंडल, विधानांग सरकार के विधि-निर्माण करने वाले अंग को विधान मंडल कहते हैं। यह प्रायः वयस्क मताधिकार पर हर चार या पाँच वर्ष बाद जनता द्वारा चुना जाता है। अतः इसे जनेच्छा का दर्पण माना जाता है। इसी के माध्यम से जन संप्रभुता साकार होती है। विधि-निर्माण, कार्यपालिका पर नियंत्रण, वित्त व्यवस्था पर नियंत्रण तथा संविधान में संशोधन इसके प्रमुख कार्यों में से हैं। यह किसी भी मामले में सरकार की आलोचना कर सकता है तथा किसी सार्वजनिक महत्व के मामले की जाँच के लिए समिति या आयोग की भी नियुक्ति कर सकता है।
Legist
विधिवेत्ता, विधिज्ञ वह व्यक्ति जिसे विधि का विशिष्ट ज्ञान हो।
Legitimate heir
विधिसम्मत उत्तराधिकारी रक्त संबंधों के आधार पर पैतृक संपत्ति का स्वाभाविक उत्तराधिकारी चाहे संपत्ति संबंधी कोई वसियत न हो।
Leninism
लेनिनवाद समकालीन विश्व एवं रूस की आंतरिक दशाओं के संदर्भ में मार्क्सवाद का जो संस्करण महान रूसी क्रांतिकारी लेनिन ने प्रस्तुत किया, वह प्रायः लेनिनवाद के नाम से प्रख्यात है। सेबाइन ने लिखा है कि लेनिनवाद सर्वहारा क्रांति एवं साम्राज्यवाद के युग का मार्क्सवाद है। यों तो लेनिन मार्क्स् का निष्ठावान अनुयायी था और मार्क्सवाद के प्रति पूर्णतया समर्पित था, परंतु उसने मार्क्सवाद में जो संशोधन अथवा परिवर्धन समकालीन परिस्थिति में किए, उनमें निम्न विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं :- (1) समकालीन साम्राज्यवाद का विश्लेषण-लेनिन का यह कथन अमर हो गया है कि साम्राज्यवाद पूँजीवाद की चरम अवस्था है। (2) साम्यवादी क्रांति ऐसे देश में भी सफल हो सकती है जहाँ पूँजीवाद पूर्णतया विकसित अवस्था में न हो। (3) साम्यवादी क्रांति के लिए एक दल का संगठित होना आवश्यक है जो सर्वहारा वर्ग का नेतृत्व करे। क्रांति के पश्चात् राज्य सत्ता सर्वहारा वर्ग के हाथों में हो जिसे लेनिन ने सर्वहारा वर्ग का अधिनायकत्व कहा।
Letter of credence (=lettre de creance)
प्रत्यय पत्र किसी राज्याध्यक्ष द्वारा किसी अन्य देश के लिए मनोनीत राजदूत अथवा अपने प्रतिनिधि को दिया गया वह पत्र जिसके आधार पर वह अन्य देश में अपनी सरकार का प्रतिनिधित्व करने के लिए अधिकृत होता है।
Letter of lien
पुनर्ग्रहणाधिकार पत्र किसी पदधारी अथवा संपत्ति के स्वामी को दिया गया वह आधिकारिक पत्र जिसमें विहित शर्तों के अनुसार वह पुनः अपने पद पर आने अथवा अपनी संपत्ति वापस ले सकने का अधिकारी हो जाता है।
Letter of recredentials
सराहना पत्र विदेश-स्थित किसी राजदूत को उसके कार्यकाल की समाप्ति पर उस राज्य के अध्यक्ष द्वारा दिया गया प्रशंसा पत्र जिसमें वह राजदूत नियुक्त था।
Leviathan
लेविआथन प्रसिद्ध अंग्रेज दार्शनिक टॉमस हॉब्स की रचना जिसमें राज्य को सामाजिक समझौते का परिणाम माना गया है और समझौते के फलस्वरूप सब अधिकार एक व्यक्ति या व्यक्तिसमूह-लेविआथन-को सौंप दिए गए हैं। अतः आज `लेविआथन` शब्द से एक सर्वाधिकार संपन्न, निरंकुश सत्ताधारी का बोध होता है।
Lexaeterne (Eternai Law)
शाश्वत विधि वे नियम एवं सिद्धांत जो सृष्टि की शाश्वत चेतना की देन है और जिनके अनुसार पूरी सृष्टि का कार्य संचालन होता है और जिसकी व्याख्या मानवीय चेतना द्वारा होती है।