logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

PH value
pH मान
अम्ल या क्षारीयता की मात्रा का सूचकांक 7.0 से नीचे का pH मान अम्लता को और 7.0 से ऊपर का क्षारता को दर्शाता है |

PH
पी.एच.
किसी विलयन में अम्लता या क्षारता की कोटि का सूचक [pH=log(1/c H⁺)/μt] जो हाइड्रोजन आयन की सांद्रता का द्योतक है |

Phage (bacteriophage)
विभोजी (जीवाणुभोजी)
जीवाणुओं पर आक्रमण करने वाले विशिष्ट विषाणु वर्ग जैसे - लैम्डा विभोजी |

Phagocyte
भक्षकाणु
सूक्ष्मजीवों या अन्य बाहरी कणों का अंतर्ग्रहण करने वाली कोशिका |

Phagocytosis
भक्षकोशिकता
प्रक्रिया जिसमें श्वेत रुधिर कोशिकाएँ अवांछित पदार्थों या कोशिकाओं को खा जाती है |

Phagolysosome
भक्षकायनकाय
भक्षकाय तथा लयनकाय के संलयन से बनने वाला कोशिकाद्रव्यी आशय |

Phagosome
भक्षकाय
कोशिकाओं में प्राथिमिक लाइसोसोमी पुटिका तथा बाल्य-पदार्थों के अंतर्ग्रहण के संलयन से बनी पाचक रसधानी |

Phalanx
अंगुल्यस्थि
कशेरुकियों के अग्रपाद तथा पश्चपाद में करभिका या प्रपदिका के बाद ही दूरस्थ हड्डियाँ | मानव में हाथ-पैर की अंगुलियों की छोटी-छोटी हड्डियाँ |

Phallobase
शिश्नाधार
कीटों में शिश्न का समीपस्थ भाग जिसके परिवर्धन में बहुत अधिक विभिन्नता दिखाई देती है | कभी-कभी इसकी वृहद् संरचना लिंगाग्रिका को थामे रखती है और उसके आस-पास प्रायः प्रावरक वलन या आच्छद का काम करती है | कभी-कभी यह जनन-कक्ष की भित्ति में केवल आधार शिश्नीय कठक के रुप में पाई जाती है |

Phallocrypt
शिश्न गुहिका
शिश्नाधार (phallobase) या जनन-कक्ष भित्ति की कोटरिका (पॉकेट) जिसमें लिंगाग्रिका का आधार भाग स्थित रहता है |


logo