कुछ पर्णाभ कृमियों (ट्रिमैटोडों) की अंतिम जलीय डिंभक अवस्था। गोल हृदयाकार शरीर, चूषक तथा दृक् बिंदु और नोदक पूंछ इसके विशिष्ट लक्षण हैं।
Cercus
लूम
अनेक संधिपाद प्राणियों में उदर के सिरे पर संधियुक्त उपांग।
Cerebellum
अनुमस्तिष्क
कशेरुकियों में पश्च मस्तिष्क का वह स्थूलन या फुलाव जो पेशियों की गतिविधि पर नियंत्रण और शरीर का संतुलन बनाए रखता है।
Cerebrum
प्रमस्तिष्क
कशेरुकी मस्तिष्क का प्रमुख भाग जो दो गोल फैलाव या संरचना के रुप में घ्राण पालि के पीछे होता है। यह उच्चतर केशरुकियों में विभिन्न आवेगों के समन्वय और मानव आदि उच्चतम स्तनियों में बौद्धिक क्षमता से संबद्ध है।
Cervix
ग्रीवा
1. सिर और अग्रवक्ष के बीच का लचीला अंतर्खंडीय क्षेत्र जिसकी झिल्ली में भिन्न-भिन्न संख्याओं में छोटी पट्टिकाएँ अंत:स्थापित होती हैं जिन्हें ग्रीवा-कठक कहते हैं। 2. गर्भाशय का नलिकाकार अग्रभाग ।
Cestoda
सेस्टोडा
प्लेटीहेल्मिथीज संघ (फ़ाइलम) का एक वर्ग (क्लास) जिसमें अंतःपरजीवी फिताकृमि आते हैं। स्कोलेक्स में अंकुश या चूषक, अनेक खंडों वाला शरीर और प्रत्येक परिपक्व खंड में द्विलिंगी जनन-अंग इनके विशिष्ट लक्षण हैं। उदा. टीनिया।
Cetacea
सिटेशिया (तिमिगण)
मछली से मिलती-जुलती आकृति के विशालकाय, जलीय, अपरायुक्त स्तनियों का गण जिसमें ह्वेल, सूंस और शिंशुक आते हैं, त्वचा के नीचे वसा की मोटी तह (तिमिवसा), पतवार या चप्पू- जैसे अग्रपाद, पूंछ का चौड़े पख (वाज) के रुप में होना तथा पश्च पोदों का अभाव इनके विशिष्ट लक्षण हैं।
Chaeta
शूक
देह भित्ति में अंतःस्थिपित काइटिनयम शूल; जैसे कुछ लघुवलयक (annelid) प्राणियों में।
Chaetotaxy
शूकविन्यास
बाह्य कंकाल पर शूकों की व्यवस्था पर आधारित नाम पद्धति। कीट संदर्भ में शूकों का नियत परिरुप में विन्यास जो वर्गिकी के लिये महत्वपूर्ण है।
Chalaza
श्वेतकरज्जु
पक्षियों के अंडों में सघन श्वेतक (एलब्यूमेन) की बटी हुई दो डोरियां, जिनके द्वारा पीतक कवच-झिल्ली से जुड़ा रहता है।