संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के साइकैडेलीज़ गण का एक अनंतिम वंश। ट्राइएसिक युग के ये बीजाण्डधारी अंग बियूविया वंश के माने जाते हैं।
Palaeogene
पेलियोजीन
पैलियोसीन, इओसीन तथा ओलिगोसीन युगों का सामूहिक नाम अर्थात् सीनोज़ोइक युगीन तृतीयक तंत्र का पहले वाला भाग।
Palaeomyces
पेलियोमाइसीज़
पैलियोज़ोइक युग के पटविहीन कवकों के लिए प्रयुक्त सामान्य वंश नाम। इसमें तनों से प्राप्त कवक तन्तु, बीजाणुधानियाँ आदि भी शामिल हैं तथा बीजाण्डों से प्राप्त पुंधानियाँ, स्रीधानियाँ आदि भी।
Palaeontology
जीवाश्म विज्ञान, पुराजैविकी
भूवैज्ञानिक अतीत के जीवों के अवशेषों का अध्ययन। आजकल इस शब्द का प्रयोग पुरा जन्तुविज्ञान के अर्थ में सीमित हो गया है।
Palaeophytic
पेलियोफिटिक
=paleophytic
Palaeoporella
पेलियोपोरेला
कैम्ब्रियन युग का एक हरित शैवाल वंश। ये चूना पत्थर निर्माता जीव है जिनमें शैवाल कुल कोडिएसी की जैसी संग्रथित नलिकाएँ पाई जाती हैं।
Palaeosclerotium
पेलियोस्क्लेरोशियम
कार्बनी युग के पट युक्त कवकों के लिए प्रयुक्त सामान्य वंश नाम। इनके कवक-तन्तु पट-युक्त होते हैं तथा स्क्लेरोशियम गोल, जो इस बात के सूचक हैं कि ये ऊमाइसिटीज वर्ग के हैं।
Palaeosmunda
पेलियोस्मुंडा
संवहनी पादपों के फिलिकॉप्सिड़ा वर्ग के ऑस्मुंडेसी कुल का एक वंश। पर्मियन युग के ये पादप ऑस्मुंडा सरीखे हैं।
Palaeostachya
पेलियोस्टैक्या
संवहनी पादपों के स्फीनॉप्सिडा वर्ग के इक्वीसिटेलीज़ गण का एक वंश। कार्बनी युग के इन शंकुओं में बीडाणुधानीधर तिरछे लगे होते हैं।
Palaeotaxus
पेलियोटैक्सस
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के टैक्सेलीज़ गण का एक वंश। जुरैसिक युग के इन पौधों में सुई जैसी पत्तियों के आधार जुड़े रहते हैं।