logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Joint declaration
संयुक्त घोषणा दो या अधिक राष्ट्रों द्वारा किसी समझौते की एक साथ घोषणा।

Joint occupancy
संयुक्त संधारण, संयुक्त अधिभोग किसी क्षेत्र या भूमि अथवा वस्तु पर दो या दो से अधिक राष्ट्रों का आघिपत्य।

Joint resolution
संयुक्त संकल्प, संयुक्त प्रस्ताव ऐसा संकल्प जो विधानमंडल के दोनों सदनों ने मिलकर पारित किया हो।

Joint session
संयुक्त अधिवेशन व्यवस्थापिका सभा के दोनों सदनों का मिला-जुला अधिवेशन। इंग्लैंड तथा अमेरिका में नवनिर्वाचन संसद के प्रथम अधिवेशन और वर्ष के प्रारंभ में संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में राज्याध्यक्ष भाषण देता है। भारत में दोनों सदनों के बीच किसी विधेयक पर मतभेद हो जाने के कारण या उसके समाधान के लिए `संयुक्त अधिवेशन` बुलाया जाता है।

Journal (of proceedings)
कार्यवाही विवरणिका किसी विमर्शकारी सदन या व्यवस्थापिका सभा की दैनिक कार्यवाही का रिकार्ड अथवा विवरण पत्रिका।

Judicial activism
न्यायिक सक्रियतावाद न्यायिक निर्णयों में ऐसी प्रवृत्ति जिसमें न्यायाधीश अपने निर्णयों के द्वारा संकुचित कानूनी व्याख्या की परिधि से बाहर जाकर, परन्तु बिना वर्तमान क़ानून का उल्लंघन किए वांछित सामाजिक सुधारों या उद्देश्यों की प्राप्ति का प्रयास करता है। तु. दे. activism.

Judicial power
न्यायिक शक्ति, न्यायिक अधिकार विधि द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी प्रकार के मामलों और विवादों को सुनने, उनका निर्णय करने तथा विधि के मूल उपबंधों के अनुसार न्याय करने की न्यायालयों की शक्ति।

Judicial procedure
न्यायिक प्रक्रिया, न्यायिक कार्यविधि न्यायालयों द्वारा न्याय-प्रशासन में पालन की जाने वाली कार्य पद्धति अथवा कार्य प्रणाली। मूल रूप से इस कार्यपद्धति की स्थापना विधि द्वारा होती है। न्यायालय स्वयं आवश्यकतानुसार परन्तु विधि की परिधि में इसमें संशोधन-परिवर्द्धन कर सकते हैं।

Judicial process
न्यायिक प्रक्रिया न्याय-प्रशासन के विभिन्न निर्धारित चरण।

Judicial review
न्यायिक पुनरीक्षण, न्यायिक पुनर्विलोकन विधियों एवं प्रशासकीय कृत्यों को चुनौती दिए जाने पर न्यायपालिका द्वारा उनकी संवैधानिकता अथवा वैधता का परीक्षण और उनके संविधान के विरुद्ध पाए जाने पर, उन्हें निरस्त कर सकने का अधिकार।


logo