लौह आवरण सैद्धांतिक राजनैतिक और सैनिक कारणों से उत्पन्न वैमनस्य जो एक देश और दूसरे देश के बीच आपसी संसर्ग और संचार नहीं होने देता। इस वाक्यांश का प्रयोग सर्वप्रथम ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधान मंत्री विंस्टन चर्चिल द्वारा 1946 में पश्चिमी यूरोपीय देशों और रूस तथा उसके प्रभाव-क्षेत्र में आने वाले देशों के बीच मतविभाजन रेखा के लिए किया गया था। अब इसका अभिप्राय यह माना जाता है कि साम्यवादी देशों की आंतरिक गतिविधियाँ व्यापक सेन्सर के कारण विश्व के अन्य देशों को मालूम नहीं हो पातीं। परन्तु अब यह लौह आवरण पिघलता जा रहा है और एक ऐतिहासिक तथ्य बनकर रह गया है। दे. Bamboo curtain भी।
Irredenta
समुद्धरणीय क्षेत्र किसी देश की जनता में व्याप्त, निकटस्थ प्रदेश अथवा प्रदेशों को इस धारणा के आधार पर हस्तगत करने की भावना कि भाषा, संस्कृति, ऐतिहासिक संदर्भ में यह प्रदेश उनके देश के ही भाग हैं। इस पद का प्रयोग सर्वप्रथम इटली में हुआ जहाँ 1870 में इटली के एकीकरण के पश्चात् इस आंदोलन ने जन्म लिया कि आस्ट्रिया और अन्य देशों के अधीनस्थ इटली के प्रदेश भी विदेशी नियंत्रण से मुक्त कराए जाएँ। इस आंदोलन को इटालियन देशों का मुक्तिकरण (Italia Irredenta) कहा जाता था।
Irregular army
अनियमित सेना ऐसी सेना जो नियमित सैन्य संगठन का भाग न हो और जिसे किसी विशेष उद्देश्य के लिए बनाया गया हो।
Isolation
निःसंगता उलझनों वाले सहबंधों से दूर रहना। अंतर्राष्ट्रीय मामलों से अलग रहने व उनमें हस्तक्षेप न करने की नीति। अमेरिका में समय-समय पर राष्ट्रीय भावना इस नीति का पक्षपोषक रही है, जैसे प्रथम महायुद्ध के तुरन्त पश्चात्। परन्तु यह व्यावहारिक नहीं है।
Isolationism
निःसंगतावाद अन्य राष्ट्रों से अलग-थलग रहने, उनके मामलों में हस्तक्षेप न करने और उनके झगड़ों से दूर रहने का राजनीतिक विचार या सिद्धांत।
Item veto
मद निषेधाधिकार, प्रकारण निषेधाधिकार किसी अधिशासी द्वारा समस्त विधेयक (जैसे, विनियोजन बिल आदि) निषिद्ध किए बिना किसी विशेष मद को अस्वीकार करने का अधिकार।
Japanese Diet
जापानी डाइट, जापानी संसद समकालीन संवैधानिक व्यवस्था के अंतर्गत जापान का द्विसदनीय विधायी निकाय। इसके प्रथम सदन को हाउस आफ रिप्रेज़ेन्टेटिव्स और द्वितीय सदन को हाउस आफ काउन्सलर्स कहते हैं। जापान का मंत्रिमंडल इसके निचले सदन के प्रति उत्तरदायी होता है। इसे विधि निर्माण करने व बजट पास करने, विदेशों से हुई संधियों का अनुमोदन करने के अधिकार होते हैं परन्तु उच्च सदन की शक्तियाँ निचले सदन से बहुत कम हैं।
Jingoism
युद्धप्रियता, उद्धत राष्ट्रवादिता उग्र राष्ट्रवाद जिसमें विदेश नीति का प्रधान लक्षण, उद्देश्य पूर्ति के लिए युद्ध की तैयारी करना होता है। इस पद का प्रयोग सर्वप्रथम 1878 में हुआ था जब रूस के प्रति लार्ड बेकन्सफ़ील्ड द्वारा ग्रेट ब्रिटेन की युद्धप्रधान विदेश नीति का प्रतिप़ादन किया गया या।
Joint command
J
Joint communique
संयुक्त विज्ञाप्ति किसी शासनाध्यक्ष के सरकारी दौरे पर आने पर उस देश के शासनाध्यक्ष के साथ विभिन्न विषयों पर हुए समझौतों अथवा बातचीत के पश्चात् मिलकर जारी की गई विज्ञाप्ति।