logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Interpellation
विप्रशन विधायिनी अंग की नियमावली के अनुसार विधान मंडल के सदस्यों द्वारा सरकार की नीति या कार्यक्रम संबंधी उठाए गए प्रश्न। यह सरकारी मंत्रालयों से सूचना प्राप्त करने और उन पर नियंत्रण रखने का एक उपकरण है।

Interpol
अंतर्राष्ट्रीय पुलिस, इंटरपोल वह सरकारी अंतर्राष्ट्रीय अभिकरण जो सदस्य राज्यों के बीच अंतर्राष्ट्रीय अपराधों की रोकथाम व अपराधियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई करता है।

Interregnum
राजांतराल 1. किसी राजा या सम्राट की मृत्यु, अधित्याग या उसके निष्कासन से लेकर उसके उत्तराधिकारी के राज्यारोहण तक के बीच की अवधि `राजांतराल` कहलाती है। 2. दो शासनों के अंतराल का समय जिसमें सरकार मात्र कार्यवाहक होती है और वह नीति संबंधी निर्णय लेने में सक्षम नहीं समझी जाती।

Inter-state compact
अंतर्राज्य करार संयुक्त राज्य अमेरिका में संघ के दो या दो से अधिक राज्यों के मध्य हुआ राजनीतिक समझौता जो कि कांग्रेस द्वारा अनुमोदित होता है। अराजनीतिक समझौते कांग्रेस की अनुमति के बिना भी किए जाते हैं। ये साधारणतः सीमा, जल अशुद्धता दूर करने, बाढ़ रोकने, वन्य प्राणी संरक्षण, क्षेत्रीय शिक्षा संस्थाओं और बन्दरगाह की सुविधाओं आदि के विषयों से संबंधित होते हैं।

Inter-state Council
अंतर्राज्य परिषद् भारतीय संविधान में राज्यों के मध्य समन्वय स्थापित करने के लिए `अंतर्राज्य परिषद` की स्थापना का प्रावधान है। इस परिषद् की स्थापना अभी हाल ही में की गई (1990)। इसका मुख्य कार्य अंतर्राज्य विवादों की जाँच-पड़ताल करना व सलाह देना है। यह कुछ या सब राज्यों के या संघ और एक या अधिक राज्यों के पारस्परिक हितों से संबद्ध विषयों पर विचार-विमर्श तथा शोध आदि भी कर सकती है।

Inter-state relations
अंतर्राज्य संबंध किसी संघ के राज्यों में पारस्परिक राजनीतिक, आर्थिक व्यापारिक तथा सांस्कृतिक संबंध। यह पद मुख्यतः संयुक्त राज्य अमेरिका और आस्ट्रेलिया के राज्यों के लिए प्रयुक्त होता है।

Inter-state rendition ( = inter-state extradition)
अंतर्राज्य प्रत्यर्पण संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान और कांग्रेस के अधिनियमों द्वारा प्राधिकृत प्रक्रियानुसार किसी भी अमेरिकी राज्य या उसके प्रदेश से भागे हुए अपराधी का आश्रयदाता राज्य द्वारा वापस लौटाना। साधारणतः प्रत्यर्पण एक स्वतंत्र राज्य द्वारा दूसरे स्वतंत्र राज्य को होता है परन्तु संयुक्त राज्य अमेरिका में अंतर्राजीय प्रत्यर्पण एक विलक्षण तथ्य है।

Intervention
हस्तक्षेप एक देश द्वारा किसी दूसरे देश के आंतरिक अथवा बाह्य मामलों में उसकी इच्छा अथवा सहमति के विरुद्ध इस प्रकार का निर्देशात्मक निर्देशन जिससे उसकी स्वतंत्रता, प्रभुता अथवा प्रादेशिक अखंडता का खंडन होता है। यहाँ `निर्देशात्मक निर्देशन` से तात्पर्य यह है कि निर्देशन के पीछे बल प्रयोग का भाव या धमकी हो और उसके फलस्वरूप वह देश अपनी घरेलू और विदेश नीति में परिवर्तन लाने अथवा उसे यथावत् रखने के लिए विवश किया गया हो।

Invalid vote
अमान्य मत ऐसा मतपत्र जो मतदाता द्वारा जाने-अनजाने कोई त्रुटि किए जाने के कारण अवैध घोषित कर दिया जाए।

Inviolable rights
अनुल्लंघनीय अधिकार वे अधिकार जिनका सरकार किसी भी परिस्थिति या दशा में उल्लंघन नहीं कर सकती और न ही इनका निलंबन किया जा सकता है, जैसे जीवन या वैयक्तिक स्वतंत्रता का अधिकार।


logo