logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Environmental Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Wind power
पवन शक्‍ति पवन की वह ऊर्जा जिसका उत्पादन पवन चक्‍कियों के माध्यम से होता है। प्राय: पवन चक्‍कियां इससे बिजली का उत्पादन करती हैं।

Wind strip cropping
पवन पट्‍टी खेती फसलों को एक के बाद दूसरी के क्रम में लंबी सीधी संकरी समांतर पट्‍टियों में वायु की दिशा के विपरीत उगाना।

Windstrom
तूफान 'प्रबल' से लेकर 'प्रचंड' कोटि की हवाएं।

Winter hardy
शीत सहिष्णु शीतकाल की शीतलता को सहन कर सकने वाला (पौधा)।

Withering
मुरझाना निर्जलीकरण की स्थिति में पौधे का मुरझा कर झुक जाना।

Woodland climate
अरण्य भूमि जलवायु ऐसी जलवायु जिसमें वनस्पति वृद्‍धि - काल लगातार कोष्ण होता है, अवमृदा आर्द्र रहती है और वायु प्रशांत तथा नमी पूर्ण रहती है।

Working group
कार्य दल किसी कार्य को समय - सीमा के भीतर दैनिक या नियतकालिक आधार पर कार्यान्वित या संचालित करने वाले सदस्यों का समूह।


logo