पृथ्वी के ऐतिहासिक काल-क्रम में पेलियोजोइक महाकल्प का एक खंड जिसमें कार्बनी और ट्राइएसिक कल्पों के बीच 22 करोड़ वर्ष से लेकर 20 करोड़ वर्ष पूर्व तक का समय आता है | इस कल्प में कीटों तथा सरीसृपो की प्रधानता थी |
Pernicious
प्रणाशी
हानिकारक अथवा क्षतिकारक अवस्था/स्वभाव |
Peroxidase
परऑक्सीडेजं
हाइड्रोजन परऑक्साइड के अपचयन की सहायता से क्रियाधार का अपचयन करने वाला एन्ज़ाइम |
Peroxisome
परऑक्सिसोम
झिल्लिका परिबद्ध कोशिकांग जिसमें हाइड्रोजन पराक्साइड के उपापचय के लिए प्रकिण्व होते हैं |
Persistant
दीर्घ, स्थायी
रोगाणु के संदर्भ में-रोगवाहक में प्रायः लंबे समय तक अथवा जीवन-पर्यंत बना रहने वाला | कीटनाशक के संदर्भ में, लंबे समय तक आविषालुता वाला |
Pest control
पीडंक नियंत्रण
(दे. nematode control)
Pest management
पीडंक प्रबंधन
(दे. nematode management)
Pest resurgence
नाशकजीव पुनरुत्थान
कीटनाशी रसायन के उपचार से नियमनकारी प्राकृतिक शत्रुओं के नष्ट हो जाने से लक्षित पीड़क की संख्या का तेजी से बढ़ जाना |
Pest
पीड़क
ऐसे जीव जो पादप, प्राणी या अन्य मानवीय संसाधनों की गुणवत्ता या मूल्य में कमी लाते हैं |